Maa Mahagauri | 8th Goddess of Navratri | Shivology
Maa Mahagauri - 8th Goddess of Navratri
माता महागौरी (Maa Mahagauri)
देवी दुर्गा की अष्टम शक्ति माँ महागौरी है जिनका स्वरूप अत्यंत उज्जवल है। देवी ने शिवजी को
पतिरूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिस वजह से इनका शरीर काला पड़ गया। शिवजी ने
तपस्या से प्रसन्न होकर जब माँ गौरी के शरीर को गंगाजी के जल से धोया तब वह विधुत प्रभा के
समान कांतिमान-गौर हो उठा, तभी से यह महागौरी के नाम से प्रसिद्ध हुई।
माँ महागौरी की विशेषता (Significance of Maa Mahagauri)
- भक्त को ऐश्वर्य, वैभव एवं प्रसिद्धि प्रदान करती है।
- इनकी उपासना से सुख, शांति व धन से परिपूर्ण जीवन मिलता है।
- साधक हर प्रकार से पवित्र एवं अक्षय पुण्यों का अधिकारी बन जाता है।
महागौरी कन्या पूजन का दिन (Day of Worship):
अष्टमी तिथि
माता महागौरी मंत्र (Mata Mahagauri Mantra)
।। ॐ देवी महागौर्यै नमः ।।
अधिपति ग्रह (Governing Planet):
राहु
Share on Facebook