माँ दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि का आरंभ वर्ष 2022 में 26 सितंबर, सोमवार से होने जा रहा है जिनका समापन 05 अक्टूबर 2022, बुधवार को दशहरा के साथ होगा। नवरात्रि के प्रथम दिन अर्थात प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना करने की परंपरा है जो सदैव शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। हम आपको शारदीय नवरात्रि वर्ष 2022 की कलश स्थापना मुहूर्त के साथ-साथ नौ दुर्गा के शक्तिशाली मंत्र भी प्रदान करेंगे।
घट स्थापना मुहूर्त का समय: प्रात:काल 06 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 51 मिनट तक
अवधि: 1 घंटा 40 मिनट
अभिजीत मुहूर्त का प्रारम्भ: प्रात:काल 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ: 26 सितंबर 2022 को रात 03 बजकर 23 मिनट बजे,
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 27 सितंबर 2022 को रात 03 बजकर 08 मिनट तक
माँ शैलपुत्री पूजा
तिथि: प्रतिपदा तिथि
।। विशोका दुष्टदमनी शमनी दुरितापदाम्।
उमा गौरी सती चण्डी कालिका सा च पार्वती ।।
माँ ब्रह्मचारिणी पूजा
तिथि: द्वितीय
।। ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नम: ।।
माँ चंद्रघंटा पूजा
तिथि: तृतीया
।। ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नम: ।।
माँ कुष्मांडा पूजा
तिथि: चतुर्थी
।। ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः।।
माँ स्कंदमाता पूजन
तिथि: पंचमी
।। ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः ।।
माँ कात्यायनी पूजन
तिथि: षष्ठी
।। ॐ देवी कात्यायन्यै नम: ।।
माँ कालरात्रि पूजन
तिथि: सप्तमी
।। ॐ देवी कालरात्र्यै नम: ।।
माँ महागौरी पूजन, कन्या पूजन
तिथि: अष्टमी
।। ॐ देवी महागौर्यै नमः ।।
मां सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा, नवमी पूजा
तिथि: नवमी
।। ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः ।।
नवरात्रि दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी
तिथि: दशमी