दैनिक दिनचर्या के लिए वास्तु टिप्स जो आपको पालन करने चाहिए


vastu-tips-for-daily-life

दैनिक दिनचर्या के लिए वास्तु टिप्स

Vastu Tips

1 min read



हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है की उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि और शांति का वास रहे। वास्तु शास्त्र में ऐसे अनेक नियम बताये गए है जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आज हम आपको वास्तु शास्त्र के आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जिनका आप दैनिक जीवन में प्रयोग करके अपने घर को खुशहाल बना सकते हैं।

 

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमें कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। कहा जाता है की ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती हैं।

 

  1. रात को सोते समय व्यक्ति का सिर सदैव दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। उत्तर दिशा की ओर सिर करके कभी भी नहीं सोना चाहिए। इससे अनिद्रा रोग होने की आशंका होती है ।

 

  1. हफ्ते में दो बार फिटकरी और नमक के पानी से घर में पोंछा लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

 

  1. अपने घर का प्रवेश द्वार एकदम साफ़ रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है की प्रवेश द्वार जितना साफ़ होगा घर में लक्ष्मी आने की संभावना उतनी अधिक होती है।

 

  1. अपने घर के प्रवेश द्वार के आगे स्वस्तिक, ॐ और शुभ-लाभ जैसे मांगलिक चिह्नों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

 

  1. घर के मुख्य द्वार पर कभी ‍भी गणेशजी की तस्वीर ना लगाएं। गणेशजी की तस्वीर दक्षिण या उत्तरमुखी घर के द्वार पर ही लगाई जाती हैं।

 

  1. विवाह पत्रिका को कभी भूलकर भी नहीं फाड़ना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को गुरु और मंगल का दोष लग जाता है।

 

  1. घर में देवी-देवताओं की ज्यादा तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए और शयन कक्ष में तो बिलकुल भी नहीं रखनी चाहिए।

 

  1. टेलीविजन को कभी भी शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक क्षमताओं पर बुरा असर पड़ता है।

 

  1. शंख को हमेशा घर के भीतर रखना चाहिए। इसको बजाने से 500 मीटर के दायरे में मौजूद रोगाणु नष्ट हो जाते हैं।

 

  1. पक्षियों को दाना, गाय को रोटी और चारा खिलाने से गृह दोष की समस्या का निवारण होता है।

 

  1. घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के लोगों में प्रेम बढ़ता हैं।

 

  1. अगर आपके घर के बच्चे पढाई में कमज़ोर हैं, तो उन्हें पूर्व की ओर मुँह करके अध्ययन करना चाहिए।

 

  1. सुबह नाश्ते से पूर्व घर में झाड़ू अवश्य लगानी चाहिए।

 

  1. संध्या समय अर्थात जब दोनों समय मिलते है तो उस समय झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए।


Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more