Magh Purnima 2024:
माघ पूर्णिमा को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना गया है और यह दिन स्नान, दान तथा जप करने के लिए फलदायी सिद्ध होता है। इस पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान आदि करने का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, माघ माह में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। हम आपको इस आर्टिकल में माघ पूर्णिमा 2024 की तिथि, महत्व एवं शुभ मुहूर्त आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।
माघ पूर्णिमा 2024: तिथि व मुहूर्त
माघ पूर्णिमा की तिथि: 24 फरवरी 2024, शनिवार
पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 23 फरवरी 2024 की दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से
पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 24 फरवरी 2024 की शाम 05 बजकर 59 मिनट पर।
माघ पूर्णिमा का महत्व
माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में भी महत्वपूर्ण मानी गई है। ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा की तिथि पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम में स्नान आदि करना पुण्यकारी होता है और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न किये जाते हैं। माघ पूर्णिमा का व्रत रखने और दान करने से मनुष्य को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और सभी पापों का नाश होता है।