होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तिथि व समय | Shivology


chandra-grahan-march-2024

Chandra Grahan 2024 Date & Visibility | This Year's First Chandra Grahan

Grahan

1 min read



चंद्र ग्रहण 2024:

ग्रहण को हिंदू धर्म में एक अशुभ घटना माना जाता है चाहे वह सूर्य या चंद्र ग्रहण हो। माना जाता है कि ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मकता फैल जाती है इसलिए  ग्रहण अशुभ माने गए हैं जिनका संबंध राहु-केतु से होता है। साल 2024 में फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगेगा और होली के दिन लगने वाला यह ग्रहण इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इस आर्टिकल में हम आपको चंद्र ग्रहण 2024 की तिथि, समय और क्या ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं आदि के बारे में बताएंगे। 

 

चंद्र ग्रहण 2024 की तिथि और समय:

चंद्र ग्रहण की तिथि: 25 मार्च 2024, सोमवार

चंद्र ग्रहण का आरंभ: सुबह 10 बजकर 23 मिनट से

चंद्र ग्रहण की समाप्ति: दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर 

 

नोट: यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

 

कहाँ-कहाँ दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

हालांकि, यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, परंतु भारत को छोड़कर यह दुनियाभर के विभिन्न देशों जैसे आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, जापान, पूर्वी रूस, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका आदि में दृश्यमान होगा। 

Disclaimer: We are not associated with any temple/religious institution across India and Foreign Countries. If you book any kind of Puja service, then we will perform the puja on your behalf as per your request and the puja will be performed here at our place.


Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more