10 जनवरी 2020 चंद्र ग्रहण समय | Chandra Grahan 2020 in India | Chandra Grahan 2020 Dates & Time


2020-ka-pehla-chandra-grahan-10-11-january

चंद्र ग्रहण 2020 in Hindi | सूतक का समय India में

Grahan 2020

1 min read



चंद्र ग्रहण 2020 (Chandra Grahan 2020 in Hindi)

Click here to read in English

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को महत्वपूर्ण घटना माना गया है जिसका इंसान के जीवन के साथ ज्योतिष पर भी काफी असर पड़ता है। 2020 की शुरुआत भी ग्रहण के साथ होने जा रही है। यहाँ हम आपको नए साल में लगने वाले पहले ग्रहण के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे है।

 

वर्ष 2020 में कितने ग्रहण लगेंगे? (Grahan List In 2020)

नए साल में कुल 6 ग्रहण होंगे जिसमे से सबसे पहला ग्रहण, चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण साल के शुरूआती महीने में लगेगा। इस साल लगने वाले ग्रहणों में चार चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। दिसंबर के महीने में साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। 

 

 

साल 2020 का पहला ग्रहण (Chandra Grahan 2020 in India)

वर्ष 2020 का पहला ग्रहण 10 जनवरी को शुक्रवार के दिन लगेगा जो चंद्र ग्रहण होगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा जो भारत समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

 

चंद्र ग्रहण 2020 का समय (Chandra Grahan 2020 Date and Time)

ग्रहण प्रारम्भ काल: रात 10:37 PM (10 जनवरी 2020)

परमग्रास: रात 12:39 AM (11 जनवरी 2020)

ग्रहण समाप्ति काल: सुबह 2:42 AM (11 जनवरी 2020)

ग्रहण की अवधि: 4 घंटे 06 मिनट

सूतक प्रारम्भ: दोपहर 1:37 PM (10 जनवरी 2020)

सूतक समाप्तरात 2:42 AM (11 जनवरी 2020)

 

कब होता है चंद्र ग्रहण?

जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब चंद्र ग्रहण होता है। इस पूरी घटना के दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाते है जिसकी वजह से चंद्रमा छुप जाता है। 

 

ग्रहण के दौरान क्या करे और क्या ना करे? (Do's and Don'ts in Chandra Grahan)

चाहे चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, इन दोनों ग्रहण के दौरान हिन्दू शास्त्रों में बताए गए कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। 

ग्रहण के समय मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की आवश्यकता होती हैं।



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more