26 दिसंबर 2019 सूर्य ग्रहण की सम्पूर्ण जानकारी समय और स्थान के साथ


26-december-2019-surya-grahan-in-hindi

26 दिसंबर 2019 सूर्य ग्रहण की सम्पूर्ण जानकारी

Grahan 2019

1 min read



तीसरा सूर्य ग्रहण 2019

ग्रहण का वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टि से प्रकृति तथा मानव समुदाय पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि हर साल घटित होने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर मनुष्य के मन में उत्सुकता बनी रहती है। वर्ष 2019 में कुल तीन सूर्य ग्रहण लगेंगे। हमेशा से ही ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाओं के अपने वैज्ञानिक आधार होने के साथ-साथ इनका अपना ज्योतिषीय महत्त्व भी होता  है। ग्रहण हर वर्ष घटित होते हैं, वर्ष 2019 में कुल 3 सूर्य ग्रहण दिखाई देंगे। जिसमें से तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा।

 

कब और किन-किन जगह लग रहा है सूर्य ग्रहण ?

वर्ष का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 08:17 से लेकर 10: 57 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत के साथ पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी/पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा।

यह सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में लगेगा। धनु राशि तथा मूल नक्षत्र से संबंधित व्यक्तियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों और नक्षत्र से संबंधित लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वर्ष 2019 का अंतिम और एक मात्र सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहाँ पर इस ग्रहण का सूतक भी लागू  होगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर 2019 को शाम 05:33 से प्रारंभ होकर 26 दिसंबर 2019 को सुबह 10:57 बजे तक रहेगा।

 

वलयाकार सूर्य ग्रहण कब होता है ?

वलयाकार सूर्य ग्रहण उस समय घटित होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर होते हुए भी पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। इस कारण चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को अपनी छाया में नहीं ले पाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होता रहता है। इस घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते है।



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more