मौनी अमावस्या 2024: तिथि एवं महत्व | Shivology


mauni-amavasya

Mauni Amavasya 2024 Date & Muhurat

Amavasya

1 min read



Mauni Amavasya 2024:

हिंदू धर्म में माघ अमावस्या को महत्वपूर्ण माना जाता है और यह दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए शुभ होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि माघ अमावस्या के दिन जो मनुष्य गंगा स्नान करता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है। इस अमावस्या पर पितृ दोष और कालसर्प दोष आदि से मुक्ति पाने के लिए व्रत करने का भी विधान है। हम आपको इस ब्लॉग में मौनी अमावस्या 2024 की तिथि और मुहूर्त के बारे में बताएंगे। 

 

मौनी अमावस्या 2024: तिथि व मुहूर्त 

मौनी अमावस्या की तिथि: 09 फरवरी 2024, शुक्रवार

मौनी अमावस्या मुहूर्त

अमावस्या का आरंभ: 09 फरवरी 2024 की सुबह 08 बजकर 02 मिनट से 

अमावस्या की समाप्ति: 10 फरवरी 2024 की सुबह 04 बजकर 28 मिनट पर। 

 

मौनी अमावस्या 2024 का महत्व

माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। लेकिन, इस नाम के साथ भी एक मान्यता जुड़ी है वह यह है कि माघ अमावस्या के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था और मनु नाम से ही इस अमावस्या का नाम मौनी अमावस्या पड़ा। कहते हैं कि मौनी अमावस्या तिथि पर व्रत करने से मनुष्य के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दिन तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, वस्त्र और आंवला आदि का दान करना बहुत शुभ होता है। जो व्यक्ति मौनी अमावस्या के दिन दूध में तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more