Makar Sankranti 2024 | तिथि एवं महत्व | Shivology


makar-sankranti

Makar Sankranti 2024 | Date and Muhurat in Hindi

Latest Festivals

1 min read



मकर संक्रांति

मकर संक्रांति का त्यौहार हिंदू धर्म में अत्यंत महत्व रखता है क्योंकि इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाते हैं। मकर संक्रांति से ही यह दक्षिणायन से उत्तर दिशा में गति करने लगते हैं जिसे उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। इस पर्व के साथ ही सभी शुभ और मांगलिक कार्यों का आरंभ हो जाता है। आइए आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं कि इस साल मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी और क्या होगा इस दिन का शुभ मुहूर्त। 

 

मकर संक्रांति 2024: तिथि व मुहूर्त

मकर संक्रांति की तिथि: 15 जनवरी 2024, सोमवार

मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त: सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 46 मिनट तक 

मकर संक्रांति का महापुण्य काल पूजा मुहूर्त: सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजे तक 

 

मकर संक्रांति का महत्व

मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की जाती है। जनवरी में आने वाली मकर संक्रांति के साथ ही सर्दियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है जो चंद्र चक्र की बजाय सौर चक्र के अनुसार मनाया जाता है। इस दिन सूर्य ग्रह अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं और इस राशि में वह एक महीने तक रहते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर दान-धर्म और पवित्र नदियों में स्नान आदि करना पवित्र माना जाता है। 

 

इन उपायों को करें मकर संक्रांति पर 

  • शनि देव की कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति के दिन जल में काले तिल मिलाकर स्नान करें। 
  • मकर संक्रांति पर सूर्य देव को जल में लाल चंदन, फूल, काले तिल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें। ऐसा करने से करियर में तरक्की की प्राप्ति होती है। 

 

शिवोलॉजी की तरफ से आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more