Lohri 2024 | तिथि व मुहूर्त | Shivology


lohri

Lohri 2024 | Tithi and Muhurat in Hindi

Latest Festivals

1 min read



लोहड़ी 2024

लोहड़ी 2024 भारत का एक लोकप्रिय त्योहार है और इस पर्व को विशेष रूप से पंजाब में मनाया जाता है। लोहड़ी को शीत ऋतु के अंत का प्रतीक माना गया है जो हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले आता है। लोहड़ी खुशियों और प्रेम का त्यौहार है और इसके साथ ही बड़े दिनों की शुरुआत हो जाती है। यह त्योहार किसानों का नया साल माना जाता है और कुछ स्थानों पर लोहड़ी को तिलोड़ी के नाम से भी जाना जाता है। आगे बढ़ते हैं और जानते हैं लोहड़ी 2024 की तिथि व महत्व के बारे में। 

 

लोहड़ी 2024: तिथि व मुहूर्त

लोहड़ी की तिथि: 14 जनवरी 2024, रविवार

 

लोहड़ी का महत्व

लोहड़ी का पर्व अपने साथ ख़ुशियां और उमंग लेकर आता है। इस त्यौहार का संबंध फसलों की कटाई और नई फसलों की बुआई से जोड़ा जाता है। साथ ही, लोहड़ी पर लोग आग जलाते हैं और इसके इर्द-गिर्द नाचते-गाते तथा खुशियां मनाते हैं। लोहड़ी के अवसर पर जलाई जाने वाली आग में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक आदि डालने का रिवाज़ है। इस पर्व की ख़ुशी में लोग तिल के लड्डू एक-दूसरे को बांटते हैं। इस त्यौहार में रबी की फसल को आग में डालकर सूर्य के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।

 

दुल्ला भट्टी की कहानी का महत्व 

लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी को सबसे पहले सुनाया जाता है जिसका अत्यंत महत्व माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, अकबर के शासनकाल में पंजाब प्रांत में दुल्ला भट्टी नाम का एक व्यक्ति रहा करता था और वह कुछ व्यापारियों द्वारा सामान की जगह बेचे जाने वाली शहर की लड़कियों को बचाकर उनकी शादी करवा देता था। इस प्रकार, उस समय से ही लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी को याद किया जाता है।  

 

शिवोलॉजी की तरफ से आप सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। 



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more