होलिका दहन 2024: तिथि एवं महत्व | Shivology


holika-dahan

Holika Dahan 2024 Date and Muhurat

Latest Festivals

1 min read



Holika Dahan 2024:

होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और यह पूरे भारतवर्ष में भिन्न-भिन्न परंपराओं के साथ धूमधाम से मनाई जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन करने की परंपरा है और इससे अगले दिन होली खेली जाती है जिसका इंतज़ार सबको सालभर रहता है। आइए आपको बताते हैं कि होलिका दहन की तिथि और मुहूर्त।

 

होलिका दहन 2024: तिथि और मुहूर्त

होलिका दहन की तिथि: 24 मार्च 2024, रविवार 

होलिका दहन पूजा मुहूर्त: रात 11 बजकर 13 मिनट से रात 12 बजकर 27 मिनट तक (25 मार्च को)

भद्रा पूँछ: शाम 06 बजकर 33 मिनट से शाम 07 बजकर 53 मिनट तक 

भद्रा मुख: शाम 07 बजकर 53 मिनट से रात 10 बजकर 06 मिनट तक 

 

पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 24 मार्च 2024 की सुबह 09 बजकर 54 मिनट से 

पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 25 मार्च 2024 की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर। 

 

होलिका दहन का महत्व

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। कथाओं के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने भक्त प्रहलाद को आग में भस्म करने के लिए उसे अपनी गोद में लेकर आग में बैठ गई थी क्योंकि उसे वरदान था कि अग्नि उसे जला नहीं सकती है, परन्तु भगवान विष्णु ने अपने भक्त की रक्षा की और होलिका आग में जलकर भस्म हो गयी, उस दिन से ही होलिका दहन किया जाता है। 

 

शिवोलॉजी की तरफ से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more