हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है गोवर्धन पूजा जो दिवाली के अगले दिन की जाती है। पंचांग के अनुसार, गोवर्धन का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व का सीधा सम्बन्ध प्रकृति और मानव से होता है। अन्न कूट के नाम से भी गोवर्धन को जाना जाता है ।
द्वापर युग से गोवर्धन पूजा करने की प्रथा चली आ रही है। इस दिन भगवान गोवर्धन सहित गाय तथा बैलों का पूजन किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र का अभिमान तोड़ा था।
गोवर्धन पूजा तिथि: 15 नवम्बर 2020, रविवार
गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त: 15:18:37 से 17:27:15 तक।
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ: 15 नवम्बर 2020 को प्रातःकाल 10:36 बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 16 नवम्बर 2020 को प्रातःकाल 07:06 बजे तक।
।। गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।