धनतेरस दिवाली के त्यौहार का प्रथम दिन होता है जो पूरे देश में धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी करने की परंपरा है। धनतेरस का त्यौहार प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाते है। इस पर्व को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि व देव कुबेर की पूजा का विधान है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत का कलश लेकर अवतरित हुए थे। साथ ही, इस दिन यम का दीपक जलाने का भी रिवाज़ है।
वर्ष 2020 में धनतेरस 13 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
धनतेरस पूजन मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से शाम 05:59 बजे तक।
प्रदोष काल: शाम:05:25 से रात 08:06 बजे तक।
वृषभ काल: शाम:05:33 से शाम 07:29 बजे तक।
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 12 नवंबर 2020 की रात 09:30 बजे से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 13 नवम्बर 2020 की शाम 05:59 बजे तक।