Scorpio Horoscope 2022 Yearly in Hindi | Vrishchik Rashifal 2022 in Hindi | Yearly Horoscope 2022


scorpio-rashifal-2022

Scorpio Yearly Rashifal 2022

Horoscope 2022

1 min read



वृश्चिक राशिफल 2022

हम आपको बताने जा रहे है कि साल 2022 वृश्चिक राशि के लोगों के करियर व्यापार,प्रेम, वित्त और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है।

 

वृश्चिक राशिफल करियर 2022

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आप अपनी मेहनत, एकाग्रता और प्रयास के दम पर करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। अप्रैल के बाद जब बृहपस्पति दसवें भाव में गोचर करेंगे तब आपकी स्थिति में सुधार होने की संभावना है, साथ ही आपको आपके शत्रुओं के कारण कार्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं इसलिए आपको कड़ी मेहनत करना जारी रखना होगा। कॉरपोरेट क्षेत्रों में कार्यरत जातकों के लिए शानदार पेशेवर जीवन रहने की संभावना है और आप अपने उधमों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती हैं लेकिन, आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। साल का दूसरा भाग आपके लिए पहले की तुलना में अधिक समृद्ध रहेगा।

 

वृश्चिक राशिफल आर्थिक 2022

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार, साल 2022 में आपकी आय और व्यय दोनों में वृद्धि होने वाली हैं, साथ ही ऐसी संभावना है कि आप अधिक धन की बचत करने में सक्षम नहीं होंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं पर आपका धन खर्च हो सकता है। इस वर्ष पुराने कर्ज को चुकाने का प्रयास करें। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पहली छमाही के दौरान किसी भी तरह का धन निवेश करने से बचें। इस अवधि में बृहस्पति की स्थिति आपको धन प्राप्त करने में सहायता करेगी। किसी शुभ या मांगलिक कार्य के कारणसम्पन्न होने की वजह से परिवार में धन खर्च होने की भी संभावना है। बृहस्पति के चौथे भाव में स्थित होने के कारण चल संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

 

वृश्चिक राशिफल व्यापार 2022

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार, नए साल में वृश्चिक राशि के जातकों को समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष उसे आरम्भ करने से बचें। इस वर्ष व्यवसाय में किसी भी नई परियोजनाओं का शुरू करना फलदायी सिद्ध नहीं होगा इसलिए पिछले वर्ष की परियोजनाओं को पूरा करना ही बेहतर होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाने में सहायक साबित हो सकती है। वर्ष 2022 में नए उपक्रमों में बड़ी धन राशि का निवेश करने से बचना होगा। नए साल में अपने व्यवसाय में आराम करना आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध होगा। कुल मिलाकर वृश्चिक राशि के जातकों के व्यापार के लिए समय उत्तम है। इसका मुख्य कारण ये है कि वृश्चिक राशि के जातकों के पक्ष में बुध ग्रह रहेगा, फिर भी वर्ष के दूसरे भाग में आपको वित्तीय व्यवहार और नई परियोजनाओं की योजना के निर्माण में सावधानी बरतनी होगी।

 

वृश्चिक राशिफल पारिवारिक 2022

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार, साल 2022 में इस राशि के जातकों को अपने माता-पिता के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यदि आप अपने जीवन में स्वतंत्रता चाहते  हैं तो स्वतंत्र होने के लिए ये समय अच्छा है। अपने अतीत से सबक लेकर आप अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। अपने माता-पिता को भावनात्मक रूप से समर्थन प्रदान करें लेकिन भावुक होने से बचें। इस साल का समय स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए काफ़ी शानदार रहने वाला है। पिछले वर्षों में परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंधों में खटास आई थीं। ऐसे में यह फैसला लें कि उन लोगों के साथ आपको अपने रिश्तों को आगे कैसे बढ़ाना है।

 

वृश्चिक राशिफल प्रेम 2022

राशिफल 2022 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल में सुखद जीवन की प्राप्ति होगी। साल के मध्य में आपके प्रेम जीवन में कुछ समस्याएँ पैदा होने की संभावना है लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि यह समस्याएं आपसी समझ और प्रेम से आसानी से हल हो जाएगी। यदि आप सिंगल हैं तो इस साल आपको आपका प्यार मिल सकता है और जो लोग पहले से किसी रिश्ते में हैं वो बिना किसी समस्या के अपने प्रेम जीवन का आनंद लेंगे। इस राशि के जो लोग रिलेशनशिप में है वो अपने जीवनसाथी के साथ शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more