Contact - +91-9599955918


Pisces Horoscope 2022 Yearly in Hindi | Meen Rashifal 2022 in Hindi | Yearly Horoscope 2022
pisces-rashifal-2022 om swami gagan

Pisces Yearly Rashifal 2022


Share

मीन वार्षिक राशिफल 2022 

हम आपको बताने जा रहे है कि साल 2022 मीन राशि के लोगों के करियर, व्यापार,प्रेम, वित्त और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है।

 

मीन राशिफल करियर 2022

मीन राशिफल 2022 के अनुसार, इस साल मीन राशि के स्नातक कर चुके जातक जो नौकरी की तलाश कर रहे है उन्हें नौकरी मिल सकती है। इसके विपरीत, जो जातक पहले से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी संभावना है कि आपके कार्यक्षेत्र में ऐसी परिस्थिति बन सकती है कि आपको नौकरी छोड़नी पड़ जाए। ऐसे में आपको परामर्श दिया जाता है कि आप इस अवधि के दौरान किसी भी तरह के उग्र या तल्ख व्यवहार करने से बचें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है जिसकी वजह से स्थिति बिगड़ सकती हैं। साल 2022 में आपका स्थानांतरण होने की भी प्रबल संभावना है। मीन राशि के जातकों को परामर्श दिया जाता है कि साल 2022 में कोई भी नई नौकरी शुरू करने से पहले कंपनी के बारे में जांच-पड़ताल जरूर करें।

 

मीन राशिफल आर्थिक 2022

मीन राशिफल के अनुसार, वर्ष 2022 का आरम्भ आर्थिक दृष्टिकोण से मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने की संभावना है। इस साल के मध्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा क्योंकि इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होगी लेकिन इस दौरान आप पर कर का बोझ बढ़ने की भी आशंका है। नए साल में आपकी निवेश की योजनाओं से आपको लाभ हो सकता हैं। यदि निवेश संबंधित कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 2022 के दूसरे छह माह में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। भविष्य में यह साल आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है।

 

मीन राशिफल व्यवसाय 2022

मीन राशिफल 2022 के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए नया साल व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस कार्य को अप्रैल के महीने में करने से आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना अधिक है। जनवरी से मार्च के दौरान किसी भी परियोजना में पैसा निवेश करने से बचें। इस वर्ष आपको अपने व्यापार को कानूनी रूप से सही रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी कानून विरोधी गतिविधि में फंस सकते है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए वर्ष 2022 फलदायी सिद्ध हो सकता है। 

 

मीन राशिफल पारिवारिक 2022

मीन राशिफल 2022 के अनुसार, आपका पारिवारिक जीवन वर्ष 2022 में थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। इस वर्ष आप काम के अधिक बोझ के कारण व्यस्त रह सकते हैं जिसकी वजह से आप अपने परिवार के साथ समय गुजारने में असमर्थ होंगे। यदि आप विवाहित हैं और आपकी संतान है तो आपको परामर्श दिया जाता है कि आप अपनी संतान के साथ समय बिताएं और उसे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसा करने से आपके बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। इस वर्ष मीन राशि के नव विवाहित जोड़ों को पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता हैं। 

 

मीन राशिफल प्रेम 2022

मीन राशिफल 2022 के अनुसार, नए साल में मीन राशि के जातकों का प्रेम जीवन सुखद एवं शांत रहने की संभावना है। अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो आपका और आपके साथी का किसी बात को लेकर मतभेद या विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के विवाद से स्वयं को दूर रखें, साथ ही जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय स्वयं को शांत रखें। 2022 के दूसरे छह माह में आपके रिलेशनशिप में आपसी समझ और प्रेम में वृद्धि होने की संभावना है। यह वही अवधि होगी जब आपको एहसास होगा कि आपका साथी हर समय और हर स्थिति में आपके साथ है।

divider

For any queries, reach out to us by clicking here
or call us at: +91-9599955918

divider

Write a Review

Reviews


There are no reviews available.


Connect with Swami Ji

If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918





100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Shivology