Leo Horoscope 2022 Yearly in Hindi | Singh Rashifal 2022 in Hindi | Yearly Horoscope 2022


leo-rashifal-2022

Leo Yearly Rashifal 2022

Horoscope 2022

1 min read



सिंह राशिफल 2022

हम आपको बताने जा रहे है कि साल 2022 सिंह राशि के लोगों के करियर व्यापार,प्रेम, वित्त और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है।

 

सिंह राशिफल करियर 2022

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए नए साल की शुरुआत काम और करियर की दृष्टि से शुभ रहेगी। सप्तम भाव में गुरु स्थित होने के कारण आप अपने काम और पेशे में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो आय के नए स्रोत में भी वृद्धि होने की भी संभावना हैं। इस दौरान आपको वांछित लाभ की प्राप्ति होगी और आप अपने साथी से संतुष्ट रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं कार्यस्थल पर उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साल के उत्तरार्ध में प्रतिकूल परिणामों के प्राप्त होने की आशंका है। इस अवधि के दौरान आपके शत्रु आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं।

 

सिंह राशिफल वित्त 2022

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार, साल 2022 आर्थिक पक्ष की दृष्टि से आपके लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति काफ़ी मजबूत रहने वाली है। पेशेवर रूप से अचानक प्रगति होने से आपकी आय में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि होगी। अप्रैल के बाद की अवधि में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे,यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप इस अवधि के दौरान पेशेवर रूप से या दोस्तों, जीवन साथी या पेशेवर भागीदारों के द्वारा धन अर्जित करने में भी सक्षम होंगे।

 

सिंह राशिफल व्यवसाय 2022

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार, व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए नया साल लाभ की अनेक संभावनाओं से भरा रहेगा। वर्ष के दूसरे भाग में साझेदारी में व्यवसाय करने वाले जातकों को अच्छा लाभ हो सकता हैं। किसी भी प्रकार के बड़े निवेश को करना जोखिमभरा सिद्ध हो सकता है। इस वर्ष आप व्यापार संबंधित कार्य से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपको नए व्यापार समझौते और अवसर की प्राप्ति होगी, लेकिन सोना, चांदी, या संपत्ति आदि में निवेश करने से पहले दस्तावेजों की ठीक से जांच करने का परामर्श दिया जाता है, वरना आपको धोखा मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को इस समय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। साल के प्रथम भाग में आपको अपने व्यवसाय पर ध्यान देना होगा। बेहतर व्यावसायिक योजनाएँ व्यवसाय को उच्च स्तर पर ले जाएगी। व्यवसाय के क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ संपर्क स्थापित करने से बचना ही बेहतर होगा।

 

सिंह राशिफल पारिवारिक 2022

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए नया साल शानदार रहेगा, विशेष रूप से अपने पुरुष रिश्तेदारों के साथ जो आपकी उम्र के हैं। इसमें आपके भाई-बहन भी शामिल हो सकते हैं। सिंह राशि के विवाहित लोगों को जीवन मे दूसरी संतान की ख़ुशी प्राप्त हो सकती है। इसके अतिरिक्त, विवाहित जातकों के लिए भी साल 2022  बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो गर्भधारण करने का प्रयास करने के लिए समय उत्तम है जो आपके जीवन मे अनेक खुशियां लेकर आएगा, इससे आपके ससुराल पक्ष के साथ संबंध भी मज़बूत होंगे।

 

सिंह राशिफल प्रेम 2022

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार,नए साल में सिंह राशि के जातकों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के प्रति वफादार हैं और अपने जीवनसाथी से सच्चा प्रेम करते हैं तो इस वर्ष आपका रिश्ता शादी में बदल सकता है। साल के शुरुआती दो महीने अर्थात जनवरी और फरवरी के दौरान आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। इस राशि के लोगों का प्रेम जीवन मिला-जुला रहने की संभावना है, लेकिन आप अपने जीवनसाथी के साथ आपसी समझ मे वृद्धि होने की उम्मीद कर सकते हैं। छोटे-मोटे विवाद और मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका आपके रिश्ते पर कोई खास प्रभाव नहीं होगा।

 



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more