Aquarius Horoscope 2022 Yearly in Hindi | Kumbh Rashifal 2022 in Hindi | Yearly Horoscope 2022


aquarius-rashifal-2022

Aquarius Yearly Rashifal 2022

Horoscope 2022

1 min read



कुंभ राशिफल वार्षिक 2022

हम आपको बताने जा रहे है कि साल 2022 कुंभ राशि के लोगों के करियर, व्यापार,प्रेम, वित्त और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है।

 

कुंभ राशिफल करियर 2022

कुंभ राशिफल 2022 के अनुसार, साल 2022 में कुंभ राशि के जातकों को करियर में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा। जो जातक कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े है या सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनका स्थानांतरण होने की संभावना है। इस समय आपको शांत और संयम बरतने की जरूरत है क्योंकि इस अवधि के दौरान आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है जिससे आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आपको परामर्श दिया जाता है कि आप अपने अधिकारियों और वरिष्ठों के साथ किसी भी प्रकार के बहस या विवाद से बचें, अन्यथा आपका पेशेवर जीवन प्रभावित हो सकता है। इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में है उन्हें साल 2022 में नौकरी मिल सकती है। साल का उत्तरार्ध आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है क्योंकि इस दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयासों को नजरअंदाज करना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है।

 

कुंभ राशिफल आर्थिक 2022

कुंभ राशिफल 2022 के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2022 आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने की संभावना है। इस साल आपकी आय अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती हैं। इसी वजह से साल 2022 में आप अधिक धन संचय करने में असफल हों सकते हैं। इसके बावजूद आप आभूषण और रत्नों की खरीदारी कर सकते हैं। इस साल सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों पर आपका अधिक मात्रा में धन खर्च हो सकता है।

 

कुंभ राशिफल व्यवसाय 2022

कुंभ राशिफल के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2022 की पहली तिमाही फलदायी सिद्ध होगी। इस अवधि के दौरान आप व्यवसाय में अच्छा मुनाफा अर्जित करेंगी। जो लोग अपने व्यवसाय में विस्तार की योजना बना रहे हैं उनके लिए समय बेहतर रहने की संभावना है। जो लोग नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए ये अवधि शानदार सिद्ध होने वाली है। साल के उत्तरार्ध में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है है। यदि आप किसी परियोजना में निवेश या फिर किसी प्रकार का सौदा करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि इस कार्य को साल के पहले छह महीने में करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस वर्ष कोई भी कार्य का आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, इससे आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त होने की संभावना में वृद्धि होगी। जिन जातकों का अपना बिजनेस हैं उन्हें साल के पहले महीने से ही लंबी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जिससे उनके व्यवसाय को लाभ होगा।

 

कुंभ राशिफल पारिवारिक  2022

कुंभ राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 कुंभ राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन के लिए औसत रहने की संभावना हैं। आपके पारिवारिक जीवन में इस वर्ष कोई बड़े बदलाव नहीं होने का संकेत नही है। वर्ष 2022 के पहले तिमाही में आपको पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह से आपकी मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप साल 2022 की पहली तिमाही में धैर्य से काम लें, साथ ही विपरीत परिस्थितियों को नजरअंदाज करें। साल की दूसरी तिमाही में आपको अवसर मिल सकता है कि आप परिवार में व्याप्त समस्याओं को दूर कर सकें। इस साल की अंतिम तिमाही कुंभ राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन के लिए बेहतर रहने की संभावना है। इस अवधि में आपको आपके परिवार का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

 

कुंभ राशिफल प्रेम 2022

कुंभ राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष कुंभ राशि वालों का प्रेम जीवन औसत रहने की संभावना है। इस वर्ष आपका साथी आपके साथ अशिष्टता से पेश आ सकता है, लेकिन आपको परामर्श दिया जाता है कि आप इस दौरान स्वयं को उदास न होने दें। अप्रैल माह में आप अपने प्रयासों से उन्हें उचित ढंग से समझने में सफल होंगे, साथ ही आप उन्हें विनम्र और शिष्टता से बर्ताव कराने में भी सफल रहेंगे। 2022 के आरंभ में किसी गलतफहमी के कारण आपकी अपने जीवनसाथी के साथ अनबन या बहस होने की आशंका है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप उनकी बातों को ध्यान से सुनें और शांत दिमाग से उन्हें समझाने की कोशिश करें। इस वर्ष हर महीना बीतने के साथ आपके प्रेम संबंधों से समस्याएं कम हो सकती हैं। इस साल के अंत की कुछ अवधि आपके प्रेम जीवन के लिए सुखद और शानदार सिद्ध हो सकती है।

 



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more