Virgo Horoscope 2020 Yearly in Hindi | Kanya Rashifal 2020 in Hindi | Yearly Horoscope 2020


virgo-rashifal-2020

Virgo Yearly Rashifal 2020

Horoscope 2020

1 min read



वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Horoscope 2020) 

शुभ या अशुभ कैसा होगा आपके लिए वर्ष 2020नया साल क्या आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार या फिर खाली रहेंगे आपके हाथ? इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे वार्षिक राशिफल 2020 में। यहां हम सभी 12 राशियों में से छठी राशि कन्या का सम्पूर्ण राशिफल प्रदान कर रहे है।

 

कन्या राशि के जातकों की विशेषता (Kanya Rashi Characteristics in Hindi)

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान छठा है। इस राशि के जातक हमेशा परिवार की भलाई के लिए प्रयास करते रहते हैं। फिर भी इनको उतने सम्मान की प्राप्ति नहीं होती है। लेकिन ये हमेशा अपने कर्तव्य को ईमानदारी के साथ निभाते हैं। ये काफी स्वाभिमानी होते हैं। ये बुद्धिमानी के साथ काम निकलवाना भलीभांति जानते हैं।

 

कन्या राशिफल 2020 (Kanya Rashifal 2020)

आर्थिक जीवन (Financial Life)

  • नए साल में आपके वित्तीय पक्ष को मज़बूती मिलेगी। आप धन की बचत करने में सफलता प्राप्त करेंगे। साल की शुरुआत में किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे।
  • आप नया वाहन, घर या कोई अन्य प्रॉपर्टी खरीद की योजना बना सकते हैं। रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद कर रहे है तो आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
  • जून के महीने में आपको लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, साथ ही खर्चों को नियंत्रण में करे। 
  • साल के अंतिम चरण में आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पिता या ससुर के साथ बिगड़े हुए रिश्ते सुधारने से आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है।

 

करियर-व्यापार (Career & Business)

  • वर्ष 2020 में कन्या राशि वाले जातकों का करियर जीवन बुलंदियां हासिल करेगा। इस वर्ष नौकरी में परिवर्तन भी संभव है। 
  • ऑफिस में सीनियरों की मदद से आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। लेकिन ऑफिस या कार्य स्थल पर अपने विरोधियों से बचने की आवश्यकता है क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुँचाएगे।
  • मार्च महीने में कार्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचे। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
  • कार्य की दिशा में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं जिससे आपके नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे।

 

पारिवारिक जीवन (Family Life)

  • इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपको अपने परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। 
  • इस दौरान व्यस्तता के कारण अपने परिवालों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। मार्च में संतान की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरूरत है क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई से हट सकता है।
  • यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह जल्द ही खत्म होगा। जुलाई के महीने में संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • साल के अंत में माता-पिता की सेवा करने से मन को शांति मिलेगी। इस वर्ष आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

 

प्रेम-विवाह (Love & Relationship)

  • साल 2020 में आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आप खुद को ऊर्जा से भरपूर और एकदम तरोताजा महसूस करेंगे।
  • अपने पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों को ओर भी मधुर बनाने के लिए अपने मन की बातों का इजहार अपने पार्टनर के सामने जरूर करें। 
  • इस साल के मध्य में ऐसे लोग जिनका अपने पार्टनर के साथ अलगाव या मतभेद हो चुका है वो एक बार फिर साथ आ सकते हैं। 
  • मई महीने में प्रेमी के साथ आपकी दूरी बढ़ने की वजह से रिश्ते में दरार आ सकती है। इस साल के अंत में आपके प्रेम विवाह के योग बन रहा है।

 

स्वास्थ्य (Health Life)

  • वर्ष 2020 आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहने वाला है। बेहतर स्वास्थ्य के कारण आपके मनोबल में भी वृद्धि होगी। मौसम परिवर्तन के समय छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है। काम में व्यस्तता से मानसिक दबाव रह सकता है।
  • इस समय खुद को एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। चाहे आप कितनी भी भागदौड़ क्यों ना करें लेकिन आपको थकान का अनुभव नहीं होगा।
  • संभव है कि मई के महीने में कोई पुरानी या फिर ठीक हो चुकी बीमारी आपको परेशान करे। यदि त्वचा या नसों सम्बंधित कोई समस्या है तो तुरंत इलाज करवालें। 
  • अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा और बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचे। साल के मध्य में मानसिक तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ये साल स्वास्थ्य की नज़र से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

Read what 2020 has in store for your Horoscope:

Aries Horoscope 2020 in Hindi

Taurus Horoscope 2020 in Hindi

Gemini Horoscope 2020 in Hindi

Cancer Horoscope 2020 in Hindi

Leo Horoscope 2020 in Hindi

Virgo Horoscope 2020 in Hindi

Libra Horoscope 2020 in Hindi

Scorpio Horoscope 2020 in Hindi

Sagittarius Horoscope 2020 in Hindi

Capricorn Horoscope 2020 in Hindi

Aquarius Horoscope 2020 in Hindi

Pisces Horoscope 2020 in Hindi



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more