Taurus Horoscope 2020 Yearly in Hindi | Vrishabh Rashifal 2020 in Hindi | Yearly Horoscope 2020


taurus-rashifal-2020

Taurus Yearly Rashifal 2020

Horoscope 2020

1 min read



वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Horoscope 2020) 

शुभ या अशुभ कैसा होगा आपके लिए वर्ष 2020? नया साल क्या आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार या फिर खाली रहेंगे आपके हाथ? इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे वार्षिक राशिफल 2020 में। यहां हम आपको 12 राशियों में से दूसरी राशि वृषभ का सम्पूर्ण राशिफल प्रदान कर रहे है।

 

वृषभ राशि के जातकों की विशेषता (Vrishabh Rashi Characteristics in Hindi)

वृषभ राशि के व्यक्ति शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। राशिचक्र में वृषभ राशि का स्थान दूसरा है और इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातक स्वभाव से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं। ये सदैव किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहते हैं। यह मेहनत से नहीं घबराते है। इन्हें नृत्य गायन खेलकूल, अच्छी चीजों का संग्रह करना और पुस्तकें पढ़ना बेहद पसंद होता है।

 

वृषभ राशिफल 2020 (Vrishabh Rashifal 2020 in Hindi)

 

आर्थिक जीवन (Financial Life)

  • वर्ष 2020 के शुरूआती महीनों में आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। कामकाज से आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए धन ख़र्च होने की सम्भावनाएँ है। 
  • फरवरी महीने में धन के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि हो सकती है। यदि आप मार्च में शेयर बाजार में निवेश के बारे में विचार कर रहे हैं तो सोच-समझकर फैसला ले। 
  • साल के मध्य में आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। सिंतबर महीने में आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, लाभ होगा। 
  • साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। भौतिक सुख-संसाधनों को जुटाने में आप धन खर्च करेंगे।

 

करियर-व्यापार (Career & Business)

  • यह साल करियर की दृष्टि से आपके लिए बदलाव लेकर आएगा। बेहतर नौकरी के अवसर मिलेंगे लेकिन आपको उन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का मौका मिलने की संभावना है। 
  • इस वर्ष आपको अपने करियर में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो मार्च महीने में आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं।
  • प्रतिद्वंद्वियों की चाल से आपको बचना होगा। अप्रैल में लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस समय आप अपने व्यापार में कोई नया समझौता कर सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ अविश्वास की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। साल के अंतिम महीनो में व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। 

 

पारिवारिक जीवन (Family Life)

  • वर्ष 2020 में आपका विनम्र व्यवहार लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। मधुर बातों से आप लोगों को अपने पक्ष में करने में सफलता प्राप्त करेंगे। आप कामकाज में अधिक व्यस्त रहने के कारण अपने परिजनों को समय नहीं दे पाएंगे। 
  • संभव है कि इस बात की शिकायत आपसे आपके परिजन करें। मन में माता-पिता की सेवा का भाव रखे। इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा, साथ ही ससुराल पक्ष से भी मान-सम्मान मिलेगा।
  • परिजनों के साथ कटू शब्दों का प्रयोग से बचे, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। अप्रैल महीने में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिजनों के साथ बात हो सकती है। 
  • इस समय परिवार के साथ आप अपना कीमती समय बिताएंगे। नए साल में आप सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे समाज में आपके और आपके परिवार के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

 

प्रेम-विवाह (Love and Relationship)

  • वर्ष 2020 के शुरुआती महीनों में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आप दोनों एक-दूसरे की ताकत बनेंगे। काम के बोझ के चलते आप अपने प्रेमजीवन को समय नहीं दे पाएंगे।
  • इस बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज़गी ज़ाहिर कर सकता है। साल के मध्य में भी जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। उनके द्वारा आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है। 
  • अपने प्रेम जीवन में रिश्ते को लेकर गंभीर रहें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में जोश और उत्साह का भाव बना रहेगा। अगर आप विवाह योग्य  है तो मई महीने में आपको अपनी शादी की चिंता परेशान कर सकती है।
  • जून का महीना प्रेम का इजहार करने के लिए उत्तम होगा। मॉनसून में प्रेम जीवन में आपको अतिआनंद आएगा। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते है।
  • यदि आप सिंगल हैं तो इस साल नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। साल के अंत में प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां शानदार होंगी।

 

स्वास्थ्य (Health Life)

  • वर्ष 2020 में सेहत के प्रति बिलकुल भी लापरवाही न बरतें क्योंकि ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। 
  • इस वजह से आपका मन किसी चीज़ पर एकाग्र नहीं हो पाएगा। शरीर में ऊर्जा का संचार बने रहने के लिए योग व ध्यान करे। साल के शुरुआती महीनों में किसी के साथ फिजूल खर्चों की बहस में पड़ने से बचे।
  • असंतुलित खान-पान की वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। मित्रों के साथ दुख-दर्द बांटेंगे जिससे आपका मन हल्का होगा। साल के मध्य में आप अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते आप अपनी सेहत पर कम ध्यान देगे।
  • अगस्त के महीने में कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। साल के अंत में अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। इस दौरान आपको थकान का अनुभव होगा।

 

Read what 2020 has in store for your Horoscope:

Aries Horoscope 2020 in Hindi

Taurus Horoscope 2020 in Hindi

Gemini Horoscope 2020 in Hindi

Cancer Horoscope 2020 in Hindi

Leo Horoscope 2020 in Hindi

Virgo Horoscope 2020 in Hindi

Libra Horoscope 2020 in Hindi

Scorpio Horoscope 2020 in Hindi

Sagittarius Horoscope 2020 in Hindi

Capricorn Horoscope 2020 in Hindi

Aquarius Horoscope 2020 in Hindi

Pisces Horoscope 2020 in Hindi



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more