Cancer Horoscope 2020 Yearly in Hindi | Kark Rashifal 2020 in Hindi | Yearly Horoscope 2020


cancer-rashifal-2020

Cancer Yearly Rashifal 2020

Horoscope 2020

1 min read



वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Horoscope 2020) 

शुभ या अशुभ कैसा होगा आपके लिए वर्ष 2020? नया साल क्या आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार या फिर खाली रहेंगे आपके हाथ? इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे वार्षिक राशिफल 2020 में। यहां हम आपको 12 राशियों में से चौथी राशि कर्क का सम्पूर्ण राशिफल प्रदान कर रहे है।

 

कर्क राशि के जातकों की विशेषता (Kark Rashi Ke Characteristics in Hindi)

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। राशिचक्र में इस राशि का चौथा स्थान है। इस राशि के लोगों का मन काफी चंचल होता है। इसलिए इनके सभी कार्यों और विचारों में चंचलता देखने को मिलती है। ये अपने ऊपर आने वाले हर संघर्ष से लड़ने में सक्षम होते हैं। इनके जीवन में कई बार अनियमितताएं पाई जाती हैं। अपने जिद्दी स्वभाव की वजह से इन्हें कई बार दुःख सहना पड़ता है।

 

कर्क राशिफल 2020 (Kark Rashifal 2020 in Hindi)

 

आर्थिक जीवन (Financial Life)

  • साल 2020 के जनवरी महीने में पूंजी निवेश करने से बचे, ऐसा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। कर्क राशि के जातकों को वित्तीय उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस साल आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन वह रुकेगा नहीं। घर में किसी मांगलिक कार्य की वजह से आपके ऊपर क़र्ज़ बढ़ सकता है।
  • यदि आपने अपनी फैमिली के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लिया हुआ है तो अच्छी बात है, वरना परिजनों की सेहत के कारण आपके ख़र्च में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

करियर-व्यापार (Career & Business)

  • कर्क राशि वालों का नए साल में करियर जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य के बजाय आप अपनी मेहनत से नौकरी क्षेत्र में तरक्की प्राप्त करेँगे। 
  • यदि आप अपने करियर जीवन को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रखें। 
  • बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का प्रयास करे। नौकरी को सिर्फ नौकरी की तरह ही न समझते हुए इसे अपना पैशन समझें। 

 

पारिवारिक जीवन (Family Life)

  • साल 2020 में कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन मिलाजुला रह सकता है। साल के शुरुआत में मित्रों और क़रीबी लोगों से आपको कोई सहयोग नहीं मिलेगा। 
  • मार्च महीने में पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहने की सम्भावना है। परिवारवालों का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। मई माह में परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। 
  • उनके द्वारा सम्मान की प्राप्ति होगा। किसी रिश्तेदार की तरफ से अप्रिय समाचार मिल सकता है। सितंबर में घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

 

प्रेम-विवाह (Love & Relationship)

  • वर्ष 2020 आपके प्रेम जीवन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। साल की शुरुआत में पार्टनर के साथ रोमांस करने का अवसर मिलेगा। 
  • इस समय आप दोनों में छोटी-मोटी तकरार होंगी, जो रिश्ते में प्यार को बढ़ाएगी। यदि आप सिंगल हैं तो इस साल फरवरी-मार्च में आपको अपना पार्टनर मिल सकता है। 
  • अगर आप विवाहित हैं तो एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचे, ये आपको बदनामी की तरफ ले जा सकता है।

 

स्वास्थ्य (Health Life)

  • इस साल में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर अधिक ख़र्चा भी हो सकता है। 
  • इस साल आप टायफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया या अन्य प्रकार के बुखार की चपेट में आने की प्रबल संभावना हैं।
  • स्वास्थ्य की नज़र से वर्ष के आखिरी दो महीने आपके लिए अच्छे हैं।

Read what 2020 has in store for your Horoscope:

Aries Horoscope 2020 in Hindi

Taurus Horoscope 2020 in Hindi

Gemini Horoscope 2020 in Hindi

Cancer Horoscope 2020 in Hindi

Leo Horoscope 2020 in Hindi

Virgo Horoscope 2020 in Hindi

Libra Horoscope 2020 in Hindi

Scorpio Horoscope 2020 in Hindi

Sagittarius Horoscope 2020 in Hindi

Capricorn Horoscope 2020 in Hindi

Aquarius Horoscope 2020 in Hindi

Pisces Horoscope 2020 in Hindi



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more