Contact - +91-9599955918


Top 6 Simple Ayurvedic and Yoga Tips to stay Fit and Healthy in Life | Shivology
6 Simple Ayurvedic  Tips  For  Fitness om swami gagan

आयुर्वेदिक तरीके से फिटनेस


Share

आज के समय में आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। आयुर्वेद के जरिए आप आसानी से अपने आपको फिट रख सकते है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए अच्छा खान-पान और वर्कआउट करना चाहिए। आज हम आपको आयुर्वेद के कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने को फिट रख सकते है।

  1. अंकुरित अनाज

इस भागदौड भरी जिंदगी में इंसान अपने लिए भी समय नहीं निकला पाता है। ऐसे में अपने को फिट रखने के लिए अंकुरित अनाज खाना चाहिए। अंकुरित अनाज में मौजूद पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए कई तरह से उपयोगी होते है। इनमें फाइबर होता है, इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है और शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है। अंकुरित अनाज को खाने से पाचन तंत्र सुधरता है और कब्ज से भी राहत मिलती है।

 

  1. ब्रह्म मुहूर्त में उठें

अक्सर घर के बडे बुजुर्ग ब्रह्म मुहूर्त में उठने को कहते है। सुबह जल्दी उठकर कसरत करने से आपका शरीर फिट रहता है और सुबह की ताजी हवा आपकी सेहत के लिए अच्छी होती है। कसरत करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

 

  1. नींबू पानी से करे शुरूआत

सुबह उठकर एक गिलास नींबू पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन करने से यह आपके शरीर की ताजगी बनाए रखता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। नींबू पानी आपके वजन को भी घटाता है। यह आपके शरीर की पाचन प्रकिया को बेहतर रखने में मदद करता है।

 

  1. प्राणायाम

नियमित रूप से प्राणायाम करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। प्राणायाम करने से आप शरीर के लिए संतुलित भोजन के प्रति संवेदनशील होते है। इससे आपको अपने वजन पर नियंत्रण करने में भी मदद मिलती है।

 

  1. ड्राईफ्रूट्स

सुबह और शाम के स्नैक्स में ड्राईफ्रूट्स को शामिल करें। ड्राईफ्रूट्स का नियमित रूप से सेवन करने से आपकी सेहत अच्छी रहती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है और यह सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। यह खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढाता है और रक्त संचार को नियंत्रण में रखता है।

 

  1. सलाद खूब खाएं

भोजन के साथ सलाद खूब खाना चाहिए। यह बनाने में भी आसान होता है और सेहत की दृष्टि से भी बहुत फायदेमंद होता है। सलाद का सेवन करने से पाचन प्रकिया दुरूरत रहती है और साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है।

divider

For any queries, reach out to us by clicking here
or call us at: +91-9599955918

divider

Write a Review

Reviews


There are no reviews available.


Connect with Swami Ji

If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918





100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Shivology