Contact - +91-9599955918


Monthly Horoscope for all Zodiacs | June 2018 | Shivology
Monthly Horoscope for June 2018 om swami gagan

मासिक राशिफल जून 2018


Share

हम सभी लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते है की हमारा आने वाला कल कैसा होगा? इसका ज्ञान हमे राशिफल से हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मासिक राशिफल की मदद से हम ये जान सकते है की आने वाला अगला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा। मई का महीना अब हमसे अलविदा कहने ही वाला है। अगर आप भी जून के महीने का अपना राशिफल जानना चाहते है तो हम आपके लिए जून के महीने का 12 राशियों का राशिफल लेकर आये है।


मेष राशि (Aries) - March 21 – April 20

जून का महीना मेष राशि के जातको के लिए सामान्य रहने वाला है। अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से तरक्की और वेतन में वृद्धि हो सकती है। आप अपने काम और करियर को लेकर इस महीने काफी व्यस्त रह सकते है। परन्तु जून के महीने के अंत में अपने परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। इसके अतिरिक्त धन लाभ और विदेश यात्रा के लिए ये महीना लाभदायक है।


वृषभ राशि (Taurus) - April 21 – May 21

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह महीना काफी शुभ साबित होने वाला है। लम्बे समय से अटके हुए आपके कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आपको कार्य में परिवार के सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से भी ये महीना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। साथ ही धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे है लेकिन इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरुरत है। जून का महीना वृषभ राशि के जातको की लव लाइफ के लिए भी उत्तम रहेगा।.


मिथुन राशि (Gemini) - May 22 – June 21

मिथुन राशि के जातको के लिए ये महीना काफी उत्तम रहेगा। अटका हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कही से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस महीने आपको कर्ज़े से भी मुक्ति मिलेगी।

जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके लिए ये महीना शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इस महीने के दौरान आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। जून के महीने में धन प्राप्ति के योग बन रहे है। आर्थिक दृष्टि से यह महीना उन्नतिदायक होने की सम्भावना है।


कर्क राशि (Cancer) - June 22 – July 22

जून का महीना, कर्क राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक स्तर पर भी ये महीना अच्छा रहेगा। नए मकान या नई ज़मीन खरीदने के योग बन रहे है। परिवार में हंसी - ख़ुशी का माहौल रहेगा और सभी सदस्य आपस में प्रेम के साथ रहेंगे। इस महीने धन लाभ के अवसर प्राप्त होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी जिसकी वजह से आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पाएंगे।


सिंह राशि (Leo) - July 23 – August 23

जून का महीना, सिंह राशि के जातको के लिए उत्तम रहेगा। प्रेमी जोड़ो के लिए यह महीना काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी जिसकी वजह से आपको धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय के दौरान आप और आपके जीवनसाथी दोनों एक - दूसरे की सहमति से अच्छी योजना बनाने और उनमे सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। हर कार्य में परिवार के सदस्यों का और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | शादीशुदा जोड़ो का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ आपके अच्छे सम्बन्ध रहेंगे।


कन्या राशि (Virgo) - August 24 – September 22

जून के महीने में, कन्या राशि वाले जातको को सकारत्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने कन्या राशि के लोग गुस्सा करने से बचे और गुस्से में ऐसा कोई भी बड़ा फैसला ना ले जिस पर बाद में आपको पछताना पड़े। मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से आप खास सफलता प्राप्त करेंगे। कन्या राशि के वो जातक जो एक लम्बे अर्से से अपना व्यापार शुरू करना चाहते है तो उनकी यह इच्छा इस महीने पूरी हो सकती है।  छात्रों के लिए यह महीना काफी शुभ रहेगा।


तुला राशि (Libra) - September 23 – October 23

तुला राशि के जातको के लिए जून का महीना शानदार साबित होगा। इस महीने भाग्य आपका साथ देगा। आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा जिसकी वजह से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस महीने में आपके कामकाज से सम्बंधित क्षेत्र में भाग्य उन्नति के योग बन रहे है। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे जिसकी वजह से आप धन कमाने में भी सफल रहेंगे।   


वृश्चिक राशि (Scorpio) - October 24 – November 22

जून का महीना, वृश्चिक राशि के जातको के लिए शुभ रहेगा। नौकरी पेशा वाले जातको के लिए भी यह महीना लाभकारी सिद्ध होगा। धन का अच्छा आगमन होने की वजह से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस समय आपके लिए यही सलाह है की आप कार्य करने से पहले अच्छे से योजना बना ले जिससे आपको आगे चलकर किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही आपकी वेतन में भी वृद्धि हो सकती है।         


धनु राशि (Sagittarius) - November 23 – December 21

धनु राशि के जातको के लिए जून का महीना काफी शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में दूर यात्रा पर जाने की वजह से आपको धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने परिवार के साथ कही दूर यात्रा पर भी जा सकते है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। धनु राशि के लोग जो लम्बे समय से नौकरी की तलाश में थे उनकी ये तलाश इस महीने ख़त्म हो सकती है। इस राशि के लोगों के लिए यह समय लाभकारी है।


मकर राशि (Capricorn) - December 22 – January 20

 जून का महीना, मकर राशि वालो के लिए सामान्य ही रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते है लेकिन पैसो को सावधानीपूर्वक ही खर्च करे। करियर और प्रेम सम्बन्धो के लिए ये महीना उत्तम होगा। जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उन्हें इस दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है। मकर राशि के जातको के लिए यही सलाह है की किसी भी तरह के लेन - देन से बचे। 


कुंभ राशि (Aquarius) - January 21 – February 18

जून का महीना, कुम्भ राशि वाले जातको के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय आप अपनी कड़ी मेहनत द्वारा कार्यक्षेत्र में बॉस और सीनियर्स को प्रभावित करने में सफलता हासिल करेंगे जिसकी वजह से आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्नति हो सकती है। इस महीने में आपके सामने धन लाभ के कई सुनहरे अवसर आएंगे और इन अवसरों का आप खूब लाभ उठाएंगे। कुंभ राशि के जो जातक सामाजिक कार्यो से जुड़े है उन्हें भी अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग है।       


मीन राशि (Pisces) - February 19 – March 20

मीन राशि के जातको के लिए जून का महीना शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने की वजह से धन की कमी के कारण आपका कोई भी कार्य नहीं रुकेगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए उत्तम है। अगर आप कामकाज के क्षेत्र में निवेश करना चाहते है तो आपके लिए यह समय लाभकारी है। मीन राशि वाले लोग किसी भी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचे। किसी भी तरह के पैसो के लेन-देन से बचे।

divider

For any queries, reach out to us by clicking here
or call us at: +91-9599955918

divider

Write a Review

Reviews


There are no reviews available.


Connect with Swami Ji

If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918





100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Shivology