Contact - +91-9599955918


मिनाक्षी मंदिर भुवनेश्वर की सम्पूर्ण जानकारी, रहस्य, विशेषता और कैसे पहुंचे? | शिवॉलजी
Significance of Meenakshi Temple om swami gagan

मीनाक्षी मंदिर की विशेषता


Share

मिनाक्षी मंदिर

मिनाक्षी मंदिर एक ऐतिहासिक और प्राचीन हिंदू मंदिर है। यह मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य के मुदराई शहर की वैगई नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर 2500 साल पुराने शहर मुदराई का दिल है, साथ ही तमिलनाडु राज्य के आकर्षण केंद्रों में से एक है।

 

मिनाक्षी मंदिर के बारे में

मिनाक्षी सुन्दरेश्वर मंदिर, मिनाक्षी अम्मा मंदिर या मिनाक्षी मंदिर आदि नामों से जाना जाता है। यह मंदिर माता पार्वती को समर्पित है, जो मिनाक्षी के नाम से जानी जाती है और भगवान शिव जो सुन्दरेश्वर के नाम से जाने जाते है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना इंद्र ने की थी। जब वह अपने कुकर्मो के कारण तीर्थयात्रा पर गए थे, तब उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। मुदराई का नाम मधुरा शब्द से पडा, जिसका अर्थ है मिठास। ऐसा कहा जाता है कि यह मिठास दिव्य अमृत से उत्पन्न हुई थी और भगवान शिव ने इस शहर पर अमृत की वर्ष की थी।

 

मिनाक्षी मंदिर की विशेषता

इस मंदिर के 12 प्रवेश द्वार है, हर प्रवेश द्वार लगभग 40 मीटर ऊँचा है। साथ ही इस मंदिर में 985 स्तंभ और 24 टावर है।

पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव सुन्दरेश्वर के रूप में अपने गणों के साथ राजा मल्यध्वज की पुत्री मिनाक्षी देवी, जो माता पार्वती का ही रूप थी, उनसे विवाह रचाने इस नगर में आए थे।

इस मंदिर में मिनाक्षी देवी की अति सुंदर प्रतिमा है और साथ ही मंदिर में अन्य देवी–देवताओं की भी सुंदर प्रतिमाएं हैं। इस मंदिर के आठ खंभों पर देवी लक्ष्मी जी की मूर्तियां बनाई गयी हैं।

मंदिर में बहुत सारे उत्सव मनाए जाते हैं, जैसे हर शुक्रवार को देवी मीनाक्षी तथा सुन्दरेश्वर भगवान की स्वर्ण प्रतिमाओं को झूले में झुलाते हैं। हजारों की संख्या में भक्त इस उत्सव में पहुंचते हैं।

इस मंदिर से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है, “मीनाक्षी तिरुकल्याणं” जिसका आयोजन चैत्र मास में होता है। दिव्य जोड़ो की इस विवाह प्रथा को अक्सर दक्षिण भारतीय लोग अपनाते है और इस विवाह प्रथा को “मदुराई विवाह” का नाम भी दिया गया है।

श्रद्धालु 1000 स्तम्भों वाले हॉल से गुजर कर मंदिर तक पहुँचते है।

 

मिनाक्षी मंदिर कैसे पहुँचे ?

हवाई जहाज

मदुराई हवाई अड्डा मुख्य शहर से सिर्फ 10 किमी दूर है। यह भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई है। हवाई अड्डे से शहर तक टैक्सी उपलब्ध हैं। आप मदुराई से बैंगलोर, अहमदाबाद, आगरा और अन्य प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थानों के लिए उड़ानें प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे द्वारा

मुदराई रेलवे स्टेशन भारत के कई शहरों के साथ अच्छे से जुडा हुआ हैं। चेन्नई से मदुराई पहुंचने में सात घंटे लगते हैं और रोज ट्रेनें चलती हैं। मार्ग पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वैगी एक्सप्रेस है, जो चेन्नई एग्मोर और मदुराई के बीच एक सुपर फास्ट ट्रेन है।

सडक द्वारा

मदुराई शहर सडक द्वारा भारत के सभी दक्षिणी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। बस अड्डे शहर से 6 किमी की दूरी पर है। यहाँ बस की सेवा हमेशा उपलब्ध रहती है।

divider

For any queries, reach out to us by clicking here
or call us at: +91-9599955918

divider

Write a Review

Reviews


There are no reviews available.


Connect with Swami Ji

If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918





100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Shivology