Contact - +91-9599955918


सावन सोमवार व्रत में क्या करें क्या न करें? क्या खायें क्या न खायें? | शिवॉलजी
Sawan Somvar Vrat 2018 Dos  and  donts  of  Shravan  Month om swami gagan

सावन सोमवार व्रत 2018 - श्रवण महीने में क्या करे और क्या नहीं


Share

सावन सोमवार का व्रत

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार का व्रत विशेष माना जाता है। सावन महीने में जो भी व्यक्ति पूरे विधि-विधान से सोमवार का व्रत रखता है, उसको भगवान शिव का विशेष रूप से आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन सोमवार का व्रत करने से व्यक्ति को सारे दुख, कष्ट और परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और वह निरोगी और समृद्ध जीवन व्यतीत करता है। सावन सोमवार का व्रत करने से मनुष्य को मनचाहा जीवन साथी मिलता है।

शास्त्रों के अनुसार सोमवार के व्रत तीन प्रकार के होते है। सोमवार, सोलह सोमवार और सौम्य प्रदोष। सोमवार व्रत की विधि इन सभी व्रतों के समान होती है। सावन के महीने में सोमवार के व्रत करना बहुत शुभ माना जाता है। सावन सोमवार व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

 

व्रत में क्या करें ?

जो व्यक्ति सावन सोमवार का व्रत करता है, उसे सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए।

इसके बाद मंदिर जाकर भगवान शिव का जल या गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। परंतु विशेष अवसर पर या विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दूध, दही, घी, शहद, चने की दाल, सरसों तेल, काले तिल, आदि सामग्रियों से अभिषेक करने की विधि प्रचिलत है।

अभिषेक करते वक्त पूजा विधि के साथ मंत्रों का जाप करना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसमें आप चाहे तो महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र या फिर ॐ नम: शिवाय का जाप करते रहना चाहिए।

“ॐ नम: शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए श्वेत फूल, सफेद चंदन, चावल, पंचामृत, फल, सुपारी और गंगाजल या साफ पानी से भगवान शिव और पार्वती का पूजन करना चाहिए।

भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के बाद सावन सोमवार की व्रत कथा सुनें। उसके बाद भगवान की आरती करे और भोग चढायें। यह भोग चढाने के बाद अपने घर में सबको बांट दें और उसके बाद स्वयं ग्रहण करें।

इस व्रत में भोजन एक बार ग्रहण किया जाता है और वो भी सूर्यास्त के बाद करना होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध को चंद्र ग्रह से संबंधित माना गया है, क्योंकि दोनों की प्रकृति शीतलता प्रदान करने वाली होती है। चंद्र ग्रह से संबंधित समस्त दोषों का निवारण करने के लिए सोमवार के दिन महादेव को दूध अर्पित करें।

 

सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं ?

इस व्रत में आप भोजन एक बार कर सकते है, लेकिन वह भी सूर्यास्त के बाद।

सोमवार व्रत में पूरे दिन अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

आप व्रत में पूरे दिन फ्रूट जूस, दूध, पानी, छाछ आदि का सेवन कर सकते है।

खाने के लिए आप उबले आलू, दही, सिंघाडे का आटा, साबूदाना, सूखे मेवे, मूंगफली और नारियल पानी का सेवन कर सकते है।

divider

For any queries, reach out to us by clicking here
or call us at: +91-9599955918

divider

Write a Review

Reviews


There are no reviews available.


Connect with Swami Ji

If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918





100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Shivology