कार्तिक पूर्णिमा पूजा की सम्पूर्ण जानकारी मुहूर्त और पूजा विधि सहित | शिवॉलजी


How to Perform Kartik Purnima Puja

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि

Puja Vidhi

1 min read



कार्तिक पूर्णिमा

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का बहुत महत्व होता है और इस महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायी बताया गया है। हिंदू धर्म में प्रत्येक वर्ष में बारह पूर्णिमा होती है, जो हर महीने आती है। इन्हीं में से एक है कार्तिक पूर्णिमा, जो हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा और गंगा स्नान की पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा, यमुना, गोदावरी, कावेरी, सतलुज और नर्मदा आदि पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।

 

कार्तिक पूर्णिमा किस दिन है?

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 23 नवंबर 2018 को मनाई जाएगी।

 

पूजा विधि

  • इस दिन प्रात:काल उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल में चावल के कुछ दाने और लाल फूल डालकर अर्पित करें।
  • इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बनाकर बांधे।
  • इस दिन सूर्योदय से पहले गंगा स्नान करके भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।
  • इस दिन व्रत रखने का विधान है और घर में हवन सम्पन्न भी करवा सकते है।
  • संध्या काल में तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करनी चाहिए।
  • इस दिन ब्राह्मण या जरूरतमंद को तिल, वस्त्र आदि का दान दिया जाता है।

चंद्रोदय के समय चंद्र देव को अर्घ देकर अपना व्रत खोल सकते है।   



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more