Contact - +91-9599955918
मूलांक 2
मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है | इस मूलांक के लोग स्वभाव से बेहद भावुक होते है और जो भी कार्य करते है दिल लगा के करते है | ये बेहद संवेदनशील होते है | ना तो ये किसी का जल्दी से दिल दुखा सकते है और अगर कोई इन्हे, कोई ऐसे बात बोल दें जो इन्हे पसंद ना हो तो ये उसे बात को विवाद का रूप दे देते है | ये जिम्मेदारियां लेने से घबराते है | ये स्वभाव से कल्पनाशील और कलात्मक होते है| संगीत, कविता और नृत्य आदि में इनकी विशेष रूचि होती है |
इनमें धर्ये की कमी होती है जिसकी वजह से इनके निर्णय कई बार गलत भी हो जाते है | कई बार ये बिना सोचे समझे अनजान लोगो से दोस्ती कर लेते है और बाद में पछताते है | इस अंक के व्यक्तियो का किसी लम्बे समय तक चलने वाले कार्य को करने का मन नहीं करता और वे बीच मेँ ही धैर्य खो बैठते हैं जिस कारन इन्हे अपने लक्ष्य प्राप्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है |
इनमें आत्म- विश्वास की थोड़ी कमी होती है, परन्तु इनकी बुद्धि विवेक उत्तम होते है। अपनी बुद्धि विवेक के बल पर अधिक सफलता प्राप्त करते है। ये सामने वाले को निर्देश देने में तो चतुर होते है परन्तु यदि स्वयं कार्य करना पड़ जाए तो टाल देते है।
There are no reviews available.
If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918
100% Secured Payment Methods
Associated with Major Courier Partners
We provide Spiritual Services Worldwide