जानें क्या है उत्तराषाढ नक्षत्र ? कैसे होते है इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति ?


uttara-ashadh-nakshtra

उत्तराषाढ नक्षत्र

Nakashtra

1 min read



उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य और नक्षत्र देवता विश्वेदेव है। आकाश मंडल में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का स्थान 21वां है। 'उत्तराषाढ़ा' का अर्थ होता है ‘विजय के पश्चात’। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हाथी के दांत को उत्तराषाढ़ नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना गया है। इस नक्षत्र पर विश्वेदेव का प्रभाव पड़ता है। विश्वेदेव को शुभता, इच्छाशक्ति, दक्षता, सत्यता, आकांक्षा एवं आभा जैसी विशेषताओं के साथ जोड़ा जाता है। विश्वेदेव की ये विशेषताएं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं और इन शुभ विशेषताओं का प्रदर्शन करने के कारण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को अच्छाई का प्रतीक भी माना जाता है।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्में व्यक्ति खुशमिजाज़ होते हैं। ये लोग अपने इस स्वभाव के कारण मित्रों में काफी लोकप्रिय होते हैं और इनकी दोस्ती का दायरा बहुत बड़ा होता है। सामाजिक कार्यों में इनकी रूचि होती है, इसलिए समाज में इन्हें मान-सम्मान भी मिलता है। ये लोग ईश्वर में आस्था रखते हुए जीवन में प्रसन्नता और मैत्री के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। विवाह के बाद इनके जीवन में ओर अधिक सफलता तथा प्रसन्नता आती है। उत्तराषाढ़ा में जन्में व्यक्ति ऊँचे कद और गठीले शरीर के होते हैं। चमकदार आँखे और चौड़ा माथा इनके व्यक्तित्व में चार चाँद लगाता हैं। इस नक्षत्र के जातक मृदुभाषी हैं और सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार इनमें स्वाभाविक है।  

इस नक्षत्र के लोग नौकरी तथा व्यवसाय दोनों में ही सफलता प्राप्त करते है। आर्थिक दृष्टि से यह संपन्न होते हैं। जब कभी आर्थिक परेशानी आती भी है, तो चतुराई और बुद्धिमानी से इस परेशानी का हल निकालते हैं। इस नक्षत्र में जन्में व्यक्तियों को साझेदारी के काम में सावधान रहना चाहिए, क्योंकि साझेदारी के काम में इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिन महिलाओं का जन्म उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होता है, उनकी नाक लंबी होती है और माथा चौड़ा होता है। ऐसी महिलाएं बहुत जिद्दी होती है, लेकिन पढ़ने-लिखने में भी होशियार होती है। यह अपनी बातों को हमेशा ऊपर रखना पसंद करती हैं। इनकी मर्जी के विरूद्ध बात होने पर लड़ने के लिए तैयार रहती हैं, इसलिए इन्हें अपने दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कैरियर के मामले में ऐसी महिलाओं का भाग्य बड़ा साथ देता है। शिक्षा एवं बैंकिंग के क्षेत्र में इन्हें अच्छी सफलता मिलती है।



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more