Leo Horoscope 2020 Yearly in Hindi | Singh Rashifal 2020 in Hindi | Yearly Horoscope 2020


leo-rashifal-2020

Leo Yearly Rashifal 2020

Horoscope 2020

1 min read



वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Horoscope 2020) 

शुभ या अशुभ कैसा होगा आपके लिए वर्ष 2020? नया साल क्या आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार या फिर खाली रहेंगे आपके हाथ? इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे वार्षिक राशिफल 2020 में। यहां हम सभी 12 राशियों में से पांचवीं राशि सिंह का सम्पूर्ण राशिफल प्रदान कर रहे है।

 

सिंह राशि के जातकों की विशेषता (Simha Rashi Characteristics in Hindi)

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान पांचवां है। इस राशि के विशेष गुण ईमानदारी और न्यायप्रियता होते है। यह लोग कार्यों में व्यस्त रहना पसंद करते हैं। मगर अधिक बातचीत पसंद नहीं करते हैं। यह कर्ज लेने से दूरी बनाए रखते हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करते हैं। यदि कोई व्यक्ति इनके साथ छल या धोखा करता है तो ये क्रोधित हो जाते हैं। 

 

सिंह राशिफल 2020 (Simha Rashifal 2020 Hindi) 

आर्थिक जीवन (Financial Life)

  • वर्ष 2020 में सिंह राशि के लोगों को मजबूत आर्थिक प्रबंधन की आवश्यकता पड़ सकती है। 
  • इस साल में जुलाई से लेकर नवंबर तक का समय वित्तीय पक्ष के लिए अच्छा रहने वाला है। 
  • इस आगामी वर्ष में आपको अपने बेकाबू होते खर्चों को नियंत्रण में करने की आवश्यकता होगी। इससे आपका बजट नहीं बिगड़ेगा।
  • आपके द्वारा धन की बचत और आय के नए स्रोतों का सृजन करने के लिए पैसों का निवेश किया जा सकता है जिससे लाभ हो सकता है।

 

करियर-व्यापार (Career & Business)

  • साल 2020 में सिंह राशि के जातकों का करियर जीवन की नई उंचाइयों हासिल कर सकता है। 
  • इस साल आपको अपनी मेहनत द्वारा कार्यक्षेत्र में मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको ईमानदारी से काम करना होगा। इस साल आपकी कुंडली में शनि ग्रह छठे भाव में बैठे रहेंगे, जिसकी वजह से कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। 
  • इस वर्ष अगर आप कोई प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो आपको विजय प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। 

 

पारिवारिक जीवन (Family Life)

  • इस नए साल में आपको परिजनों की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी माँ से प्रेम और वित्तीय सहायता मिल सकती है। 
  • आपके करीबी व्यक्तियों के स्वास्थ्य में गिरावट आपके लिए थोड़ी चिंता का विषय बना रहेगा। परिवारवालों के साथ वैचारिक मतभेद होने की भी सम्भावना है।
  • इस समय भाई-बहनों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। साल के मध्य में आप अपने करीबी मित्रों के साथ किसी जगह घूमने भी जा सकते हैं।
  • इस दौरान माता-पिता की सेवा करने का भाव आपके मन में जागेगा। साथ ही, आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। 
  • साल के अंत में आपको अपने भाईयों का सहयोग मिलने की सम्भावना है। परिवार में शांति का भाव बना रहेगा।

 

प्रेम-विवाह (Love & Relationship)

  • साल 2020 में आपको आपके पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी/प्रेमिका आपके मुश्किल समय में काम आएगा। 
  • इस साल के दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी शानदार जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 
  • साल के मध्य में आपकी लव लाइफ मधुर और आनंदायक होगी। 
  • आप अपने रिश्ते को अलग मुकाम पर ले जाने के लिए अपने पार्टनर के साथ शादी की बात कर सकते हैं।

 

स्वास्थ्य जीवन (Health Life)

  • आने वाला साल 2020 आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस वर्ष आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। 
  • अप्रैल-जुलाई इन दो महीनों के दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय रोग आपको परेशान कर सकते है। 
  • इस साल के मध्य में आप अच्छा भोजन लेंगे और साथ ही व्यायाम भी करेंगे जिससे आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  • वर्ष के अंत में परिवार में किसी की सेहत ख़राब होने की सम्भावना है। इस दौरान आपको वसायुक्त भोजन से बचना होगा।

Read what 2020 has in store for your Horoscope:

Aries Horoscope 2020 in Hindi

Taurus Horoscope 2020 in Hindi

Gemini Horoscope 2020 in Hindi

Cancer Horoscope 2020 in Hindi

Leo Horoscope 2020 in Hindi

Virgo Horoscope 2020 in Hindi

Libra Horoscope 2020 in Hindi

Scorpio Horoscope 2020 in Hindi

Sagittarius Horoscope 2020 in Hindi

Capricorn Horoscope 2020 in Hindi

Aquarius Horoscope 2020 in Hindi

Pisces Horoscope 2020 in Hindi



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more