Contact - +91-9599955918
चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण भारतीय ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से समुद्र में ज्वार भाटा आता है, ठीक उसी प्रकार चंद्र ग्रहण की वजह से मानव समुदाय भी प्रभावित होता है। हर वर्ष पृथ्वी पर चंद्र ग्रहण लगता हैं। वर्ष 2019 में दो चंद्र ग्रहण होंगे, जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगेगा।
चंद्र ग्रहण कब होता है ?
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है, तो चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती है तथा चंद्रमा पर अपनी छाया बनाती है, जिसके कारण चंद्र ग्रहण होता है।
कब और किन-किन जगहों पर लग रहा है चंद्र ग्रहण?
वर्ष 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है और इसका भारतीय समयानुसार सुबह के 08:07 से लेकर दोपहर के 01:07 तक रहेगा।
यह ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी/दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। परंतु भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा और इसलिए यहाँ पर सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में लगेगा, इसलिए इस राशि तथा नक्षत्र से संबंधित लोग चंद्र ग्रहण से प्रभावित होंगे।
There are no reviews available.
If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918
100% Secured Payment Methods
Associated with Major Courier Partners
We provide Spiritual Services Worldwide