Contact - +91-9599955918


Top 5 Ayurvedic Tips for a Healthy Life in Hindi | Ayurveda Health Tips | Shivology
5 Best Ayurvedic Tips for a Healthy Life om swami gagan

आयुर्वेदिक तरीकों से पाए स्वस्थ जीवन


Share

हर कोई व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीना चाहता है। जिसकी चाह में लोग अपनी पूरी जिंदगी गुजार देते है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए  सबका अलग तरीका होता है, जैसे योग, घरेलू उपचार आदि का प्रयोग करते है। सभी चाहते है कि वह शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के रोगों से स्वस्थ रहें। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आयुर्वेद सदियों से विशेष उपचारों का प्रचार-प्रसार करता आ रहा है, जिसे अपनाकर आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते है।

 

  1. मेडिटेशन

मानसिक रूप से अपने को निरोगी करना है, तो दिन में कम से कम एक बार ध्यान जरूर लगाएं। “ध्यान” जिसे आज के समय में लोग मेडिटेशन के नाम से जानते है। यह आयुर्वेद की एक प्राचीन विधि है, जिसे अब पूरी दुनिया अपना रही है। लोग स्वस्थ जीवन और एकाग्रता बढाने के लिए मेडिटेशन का प्रयोग करते है। इसको करने से मन को शांति मिलती है तथा आप काफी रिलेक्स महसूस करते है।

 

  1. गर्म पानी

हर रोज सुबह उठकर हल्का गर्म पानी यानि की गुनगुना पानी पीना चाहिए। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। आप पानी को हमेशा एक-एक सिप करके पीएं। पानी को कभी भी एक साथ पीने की कोशिश ना करें। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। कोशिश करें कि आप पानी को नीचे बैठकर ही पीएं।

 

  1. खाना चबाकर खाएं

जब आप खाना खाएं, तो हर बाइट को अच्छे से चबाकर खाएं। हर शख्स को खाना खाते वक्त खाने को 32 बार चबाकर खाना चाहिए। इससे खाना पचाने में भी आसानी होती है और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए और हमेशा खाना खाने के 40 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए।

 

  1. बॉडी मसाज

मसाज करने से शरीर को बहुत फासदे मिलते है। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर हो जाता है और साथ ही मांसपेशियों की ताकत भी बढती है। मसाज करवाने के बाद लोग हल्का और तनाव मुक्त महसूस करते है। आयुर्वेद मसाज के लिए तिल का तेल या फिर नारियल के तेल की सलाह देता है। मसाज करने के लिए तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर हल्के हाथ से मसाज करे। ऐसा करने से स्वास्थ्य को फायदा पहुँचता है।

 

  1. दोपहर का भोजन

आयुर्वेद का ऐसा कहना है कि जब सूर्य अपने उच्चतम बिंदु पर होता है, अर्थात् दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच का समय भोजन करने के लिए अच्छा होता है। इस समय हमारी पाचन क्षमता अपने उत्कर्ष पर होती है। दोपहर के मुकाबले आप नाश्ते और रात के खाने में हल्का खाना खाएं, और दिन में थोड़ा भारी भोजन कर सकते हैं।

divider

For any queries, reach out to us by clicking here
or call us at: +91-9599955918

divider

Write a Review

Reviews


There are no reviews available.


Connect with Swami Ji

If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918





100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Shivology