Contact - +91-9599955918
गर्मियाँ शुरू हो चुकी है और इसी के साथ त्वचा, स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं भी उत्पन्न होने लगी है। इन समस्याओं का समाधान आयुर्वेद के पास है। गर्मियों के दिनों में क्या करना चाहिए और क्या खाना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे है कि गर्मी के मौसम में क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
गर्मियों के मौसम में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता है और इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरे में विटामिन ए, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसे सलाद के रूप में या जूस के रूप में सेवन कर सकते है।
गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा खाने का मन होता है। तो ऐसे में दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। दही पेट को ठंडा रखती है और साथ ही एसिडिटी की समस्या को भी दूर करती है। जो व्यक्ति नियमित रूप से दही का सेवन करता है, वह व्यक्ति कभी भी पेट के रोगों का शिकार नहीं होता है। दही की तासीर ठंडी होती है और यह पेट की गर्मी को दूर करके अपच और गैस जैसी बिमारियों से भी हमारी रक्षा करती है।
गर्मियों के दिनों में तरबूज को खाना स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होता है। इस फल में 90 प्रतिशत पानी की मात्र होती है। गर्मी के मौसम में तरबूज खाने से यह आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। गर्मी में चलने वाली लू और चिलचिलाती धूप में डिहाइड्रेशन होने से यह आपको बचाता है। यह एक रसीला फल है, जो कि आपकी प्यास बुझाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, एंटी ओक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है और यह त्वचा के लिए बेहद जरूरी होते है।
गर्मी के दिनों में आंवले का सेवन करना गर्मी से बचने का सबसे बेहतर उपाय है। आंवले में विटामिन सी, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन होते है, जो आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते है। गर्मियों के दिनों में आंवला खाने से आपके शरीर को ठंडक मिलती है। आप इसका सेवन मुरब्बे या जूस के रूप में कर सकते है। यह आपके शरीर को ठंडक पहुँचाने के साथ-साथ आपके बालों, आँखों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
आयुर्वेद के अनुसार घी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है और साथ ही इसमें हेल्दी फैट होते है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में लाभ पहुँचाता है। गर्मी के दिनों में हमारा शरीर ड्राई हो जाता है, तो उसे नम रखने के लिए घी का सेवन करना चाहिए।
There are no reviews available.
If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918
100% Secured Payment Methods
Associated with Major Courier Partners
We provide Spiritual Services Worldwide