Top 10 Health Benefits of Yoga in Hindi, योगा करने से 10 लाभ | Shivology


10 Amazing Health Benefits of Yoga

स्वास्थ्य में योगा के फायदे

Ayurveda

1 min read



योग भारत की प्राचीन संस्कृति का सबसे गोरवमयी हिस्सा है। योग एक ऐसी सुलभ और प्राकृतिक पद्धति है, जिससे स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किये जा सकते है। योग शब्द संस्कृत की ‘युज’ धातु से बना है, जिसका अर्थ है जोड़ना यानि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ना। योग से हमें मजबूत और लचीला शरीर, शांतिपूर्ण मन और स्वस्थ जीवन मिलता है।

 

  1. योगासनों के नित्य अभ्यास से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। जिससे तनाव दूर होकर अच्छी नींद आती है, भूख लगती है और पाचन क्रिया भी सही रहती है।
  2. योगा करने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह बढता है। जिसकी वजह से शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और शरीर में स्फूर्ति एवं ताजगी बनी रहती है।
  3. योग शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और दवाईओं पर आपकी निर्भरता को घटाता है। साथ ही कई बीमारियों जैसे अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर आदि को पूर्ण रूप से सही करता है।
  4. डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद लाभकारी होता है। यह ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रण में रखता है।
  5. योग शारीरिक, मानसिक और आध्यत्मिक रूप से आपको लाभ देता है। योग शारीरिक और मानसिक रूप से मानव जाति के लिए एक वरदान है।
  6. योग नियमित रूप से करने से थकावट दूर, तनाव कम, मांसपेशियों में लचीलापन, बेहतर रक्त संचार, पाचन क्रिया आदि को नियंत्रित करता है।
  7. योग करने से ना केवल बीमारियां दूर होती है, बल्कि यह आपको गतिशील, खुश और उत्साही भी बनाता है।
  8. गर्भवती महिलाओं के लिए योग बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को योग करने की सलाह देते है। अगर महिला गर्भावस्था में योग करती है, तो वह तनाव और थकावट आदि से मुक्त रहती है।  
  9. योग की मदद से आपके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। आप बुढ़ापे में भी जवान बने रह सकते हैं और त्वचा पर चमक आती है। साथ ही शरीर स्वस्थ, निरोगी और बलवान बनता है।
  10. योग करने से आपकी कैलेरी भी खर्च होती है। इसी के साथ मोटापे की वजह से होने वाली समस्याओं को नियंत्रण किया जा सकता है।


Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more