Contact - +91-9599955918


History, Mystery and Amazing Facts about Vaishno Devi Temple Katra Jammu in Hindi | Shivology
8 Interesting Facts about   Vaishno Devi Temple om swami gagan

वैष्णो देवी मंदिर के बारे में 8 रोचक तथ्य


Share

वैष्णो देवी मंदिर

माँ वैष्णो देवी का मंदिर भारत का सबसे पवित्र तीर्थस्थल है। यह मंदिर जम्मू-कश्मीर राज्य के त्रिकुट पर्वत पर बसा है। माँ वैष्णों देवी का मंदिर पहाड़ों पर एक गुफा में स्थित है। इस मंदिर तक पहुँचने के लिए भक्तों को कठिन चढाई करनी पडती है। वैष्णों देवी मंदिर माँ पार्वती के शक्ति रूप को समर्पित है। यह मंदिर जम्मू-कश्मीर राज्य के कटरा के पास स्थित है। भक्तों का मानना है कि जो कोई माँ के दरबार में आता है, वह खाली हाथ कभी नहीं लौटता है।

 

रोचक तथ्य :-

  1. इस मंदिर में माँ वैष्णों तीन पिंडियों के रूप में स्थापित है। तीन पिंडियों के रूप में होने के बावजूद इन्हें एक ही नाम से जाना ओर पूजा जाता है।
  2. इस प्राचीन गुफा का बहुत महत्व है, क्योंकि इसमें प‌व‌ित्र गंगा का जल प्रवाह‌ित होता रहता है। जिस जल में से होकर हर व्यक्ति मां के दरबार में पहुंचता है। इसी वजह से इसका महत्व अधिक बढ जाता है।
  3. इस गुफा को गर्भजून के नाम से भी जाना जाता है। इस गर्भजून गुफा में देवी दुर्गा 9 महीने तक उसी प्रकार रही ‌‌‌थी जैसे एक श‌िशु माता के गर्भ में 9 महीने तक रहता है।
  4. इस गुफा को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस गुफा से होकर माँ के दरबार में जाता है। उसे फिर गर्भ में नहीं जाना पडता है। अगर मनुष्य गर्भ में आता भी है, तो उसे गर्भ में कोई कष्ट नहीं होता है और उसका जीवन सुख-वैभव से भरा होता है।
  5. वैष्णों देवी मंदिर सबसे शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहाँ पर भक्त अपनी मर्जी से नहीं जाता है, बल्कि माता रानी के बुलावे पर ही भक्त यहाँ आते है।
  6. इस प‌व‌ित्र गुफा की लंबाई 98 फीट है। इस गुफा के अंदर जाने और बाहर आने के लिए दो रास्ते बनाएं गए है। साथ ही यहां पर एक बड़ा सा चबूतरा भी बना हुआ है। जिसे माँ वैष्णवी का आसन माना जाता है और जिस पर माँ विराजमान होती है।
  7. ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा में भैरव का शरीर मौजूद है। माँ वैष्णवी ने अपने त्रिशूल से भैरव का वध किया था और उसका सिर धड से अलग होकर भैरव घाटी में गिरा था।
  8. वैष्णों देवी मंदिर समुद्र तल से 6218 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही यह मंदिर कटरा से 13 किमी. दूर है।

 

divider

For any queries, reach out to us by clicking here
or call us at: +91-9599955918

divider

Write a Review

Reviews


There are no reviews available.


Connect with Swami Ji

If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918





100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Shivology