Griha Pravesh Ke Niyam Vastu Anusaar | Vastu Tips for Griha Pravesh 2020


griha-pravesh-ke-niyam

गृह प्रवेश के नियम

Vastu Tips

1 min read



वास्तुशास्त्र के अनुसार, यदि आप गृह प्रवेश करने जा रहे है तो ये गलतियां बिल्कुल भी न करे ::

Book Puja Online

"वस् वासे" धातु से निष्पन्न वास्तु शब्द का अर्थ होता है - जहाँ लोग रहते है, रहने योग्य स्थान। और वैदिक ऋचाओं के अनुसार, हमारे ऋषि, आचार्यो ने उसके कुछ नियम बताये है जिन बातो पर हमको विशेष ध्यान देना होता है जिसका वर्णन प्राचीन वास्तु ग्रंथो में मिलता है, जैसे की :

1. मुहूर्त गणपति

2. विश्वकर्मा वास्तुशात्र

3. समरांगण सूत्रधार

4. प्रमाणमंजरी

5. वस्तुरत्नाकर

6. वास्तु सुत्रोपनिषद इत्यादि।

 

मनुष्य का जीवन जन्म से लेकर मृत्यु तक सदैव ही संकटों से घिरा रहता है। लेकिन ज्ञान, अनुभव और शास्त्रों के द्वारा बताये हुए नियमो के द्वारा हम अपने जीवन को सुखमये और प्रगतिशील बना सकते है,
और इसके विपरीत अज्ञान या जानकारी न होने के कारण अपने संकटो को बढ़ा लेते है।

 

इसलिए जब भी गृह प्रवेश करे तो इन बातो का विशेष ध्यान रखे :

Book Puja Online

1. घर के अंदर वास्तु देवता या वास्तु दोष निवारण यंत्र की स्थापना अवश्य करे।

2. घर का मंदिर उत्तर-पूर्व (North -East )दिशा में हो। नैत्रतये कोण (South -West ) में बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए क्योकि ये स्थान पितरो का स्थान होता है।

3. घर का मुख्य द्वार दक्षिण (South), नैत्रतये कोण (South -West), और आग्नेय (South -East) में बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।

4. घर का रसोई घर (Kitchen) आग्नेय (South -East) में हो और भूलकर भी उत्तर (North) दिशा में न हो, इससे धन हानि और स्वास्थ्य हानि दोनों होते है।

5. सोते वक़्त आपका सिराहना उत्तर (North) दिशा में न हो।

6. दक्षिण (South) खुला नहीं होना चाहिए और उत्तर (North) बंद नहीं होना चाहिए इससे घर की वंश वृद्धि, तरक्की, बच्चो पर और आने वाली पीढ़ी पर भी बुरा असर पड़ता है।

7. गृह प्रवेश हमेशा शुभ मुहूर्त देख कर ही करे वरना सब सही किया हुआ वास्तु भी अपना शुभ फल नहीं दे पाता।

 

वैसे तो अनेको नियम है जिनको ध्यान में रखना जरूरी है, उसके लिए या तो किसी वास्तु विशेषज्ञ विद्वान आचार्य से सम्पर्क करे और हमारी website: Shivology.com से जुड़े रहे शास्त्रों और ऋषि मुनियो, आचार्यो द्वारा बताये हुए महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करे और अपने जीवन में इसका लाभ उठाये।

 

गृह प्रवेश मुहूर्त २०२०:

२०२० में गृह प्रवेश मुहूर्त जानने के लिए, इस लिंक पर क्लिक करें।

 

थोड़े समय में हम धर्म, वेद, उपनिषदों, वास्तुशास्त्र और ज्योतिष पर आधारित सभी नियम और जानकारी लाते रहेंगे। हमारे सनातन धर्म के ज्ञान के सागर को आप सभी तक पहुंचाने का प्रत्यन करेंगे। कृपया अपने विचारो को साझा कर कि आप क्या चाहते है और ये जानकारी आपको कैसी लगी जरूर बताये comment, Email द्वारा।

Email ID: shivology108@gmail.com


आपने इसको पढ़ने में इतना क़ीमती समय दिया इसके लिए आपको धन्यवाद।

 

Also Read: Vastu for Money Problems

 

Griha Pravesh Muhurat 2020



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more