Book Diwali Puja | Lakshmi Ganesh Puja at Diwali | Shivology

Diwali Puja | बुक करें दिवाली पूजा




Description

अमावस्या की रात मनाया जाने वाला दीपावली का त्यौहार "अंधकार पर प्रकाश की विजय" का पर्व है। देश में लोग दिवाली को पूरी आस्था और श्रद्धा से मनाते है। इस दिन विशेष रूप से गणेश-लक्ष्मी पूजन द्वारा देवी लक्ष्मी को अपने घर आमंत्रित किया जाता है। अमावस्या की रात में लक्ष्मी-गणेश पूजा करने से रिद्धि-सिद्धि, लक्ष्मी, वैभव की प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जाओं का अंत होता है।

 

दिवाली के दिन निम्न पूजाओं को संपन्न करना सर्वश्रेष्ठ साबित होता है

  • गणेश-लक्ष्मी पूजा,
  • विघ्नहर्ता गणेश पूजा,
  • महालक्ष्मी पूजा,
  • कुबेर पूजा,
  • कनकधारा पूजा,

 

दिवाली के पांच दिन का महत्व

दीवाली पांच दिनों का उत्सव है जिसमे हर दिन एक विशेष देवी-देवताओं को समर्पित होता है। इस पर्व के 5 दिनों में क्रमशः धनतेरस, नरकचतुर्दशी या छोटी दीवाली, लक्ष्मी पूजा या दीपावली, गोवर्धन, भाईदूज को मनाया जाता है। दीपावली के दौरान काली पूजा, हनुमान पूजा और यमराज पूजा भी की जाती है।

 

दिवाली पूजा के लाभ

  • धन का अभाव, कर्ज़ का लगातार बढ़ना, आय का कम होना, दरिद्रता आदि के अंत के लिए।
  • उर्जाओ और तांत्रिक क्रियाओं के प्रभाव को समाप्त करने और इनसे सुरक्षा के लिए।
  • व्यापार में हो रहा नुक्सान, घाटा, धन हानि का अंत और उन्नति, समृद्धि की प्राप्ति के लिए।
  • घर-परिवार में सदैव महालक्ष्मी, सुख, समृद्धि और बरकत का वास बनाए रखने के लिए।
  • जीवन के हर क्षेत्र जैसे करियर, शिक्षा आदि में सफलता प्राप्त करने के लिए।

 

वैदिक रीति-रिवाजों द्वारा दिवाली पूजा

आप दिवाली पूजा हमारे द्वारा संपन्न करवा सकते है। हमारे अनुभवी पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज़ों के अनुसार दिवाली पूजा को किया जाएगा। दिवाली पूजा को संपन्न करने के लिए आपको नीचे दी गयी जानकारी हमारे साथ साझा करनी होगी। 

  1. पूरा नाम,
  2. जन्म तिथि,
  3. जन्म स्थान,
  4. जन्म समय,
  5. गौत्र,
  6. पूजा का उद्देश्य

  

दिवाली पूजा के प्रमुख अंग

  • कलश स्थापना,
  • गणेश स्थापना
  • संकल्प,
  • नवग्रह मंत्र जाप,
  • महालक्ष्मी मंत्र जाप,

अनुभवी पंडितों द्वारा पारंपरिक रूप से दिवाली पूजा करवाने से जातक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। यह पूजा मुख्य रूप से आपके नाम और संकल्प (मनोकामना) को ध्यान में रखते हुए की जाती है। दिवाली पूजा के संपन्न होने के बाद सिद्ध पूजा प्रसाद प्रयोग विधि सहित आपके दिए पते पर भेज दिया जाता है।

All the rituals will be performed under the guidance of Swami Gagan

Swami Gagan



We provide services worldwide.



Connect with Swami Ji

If you want to consult Swami Gagan related to your Horoscope, Marriage & Relationship Matters or if you are facing any kind of problem, then send your query here to book an Appointment or call on this number +91-9599955918




100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more