Sagittarius Horoscope 2020 Yearly in Hindi | Dhanu Rashifal 2020 in Hindi | Yearly Horoscope 2020


sagittarius-rashifal-2020

Sagittarius Yearly Rashifal 2020

Horoscope 2020

1 min read



वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Horoscope 2020) 

शुभ या अशुभ कैसा होगा आपके लिए वर्ष 2020? नया साल क्या आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार या फिर खाली रहेंगे आपके हाथ? इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे वार्षिक राशिफल 2020 में। यहां हम आपको 12 राशियों में से नौवीं राशि धनु का सम्पूर्ण राशिफल प्रदान कर रहे है।

 

धनु राशि के जातकों की विशेषता (Dhanu Rashi Characteristics in Hindi)

धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। राशिचक्र में यह नौवीं राशि है। धनु राशि के लोग काफी खर्चीले होते हैं। इन्हें धन संचय करने में बहुत कठिनाई आती है। यह लोग वाद-विवाद से दूरी बनाएं रखना पसंद करते हैं। इन्हें बाल्यावस्था में कुछ कष्ट सहना पड़ता है। स्पष्ट बोलने और निडर स्वभाव की वजह से कभी-कभी कार्यों में समस्या भी उत्पन्न होती है।

 

धनु राशिफल 2020 (Dhanu Rashifal 2020)

आर्थिक जीवन (Financial Life)

  • साल 2020 में धनु राशि के लोगों द्वारा अल्पावधि में किए गए निवेश से लाभ प्राप्ति होगी। धन सम्बंधित मामलों में किसी पर बहुत ज्यादा भरोसा करने से बचे। 
  • अगर आर्थिक मामलों से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की सम्भावना है। इस वर्ष आप धन की बचत करने में सफलता प्राप्त करोगे।
  • घर-परिवार में होने वाले मांगलिक समारोह में आपका धन ख़र्च हो सकता है। धन को उधार देने से पहले उस व्यक्ति या संस्थान के बारे में अच्छी तरह से जान लें, वरना आपका पैसा डूब सकता है। वर्ष का अंत भी आपके आर्थिक पक्ष के लिए अनुकूल रहेगा।

 

करियर-व्यापार (Career & Business)

  • वर्ष 2020 धनु राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए अच्छे संकेत प्रदान कर रहा है। आप इस वर्ष सफलता प्राप्ति की पूरी उम्मीदें लगा सकते हैं। इस साल आपको विदेशी कंपनी की तरफ से भी ऑफर मिल सकता है। 
  • बीते साल की तुलना में यह वर्ष आपके लिए अधिक फलदायी साबित होगा। इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और प्रमोशन मिलने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
  • आप विपरीत परिस्थितियाँ होने पर आसानी से उसे संभाल लेते है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में है तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको मल्टी नैशनल कंपनी में जॉब करने का मौका मिल सकता है।
  • इस साल करियर के सिलसिले में आपके विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। अगर आप व्यापार से जुड़ें हुए हैं तो उसमें भी आपका करियर सुनहरा है।

 

पारिवारिक जीवन (Family Life)

  • आपको इस साल की शुरुआत में परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। ननिहाल पक्ष में किसी समारोह के कारण आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। 
  • आप संतान के ऊपर धन खर्च कर सकते है। अपनी स्पष्टवादी छवि की वजह से आप अपने परिजनों से दूर हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। 
  • जून में माता-पिता की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। सितंबर में परिजनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होंगे। 
  • वर्ष के अंतिम चरण में ससुराल पक्ष की तरफ से किसी तरह का आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं है। आपको घर में भाई-बहनों और माता-पिता के प्यार और आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

 

प्रेम-विवाह (Love & Relationship)

  • नए साल के राशिफल अनुसार, वर्ष 2020 आपके प्रेम जीवन के लिए शानदार साबित होने वाला है। प्रेम के पड़ाव में काफी उतार-चढ़ाव भी आएंगे, लेकिन उनका असर आपके रिश्ते पर ज्यादा नहीं होगा। 
  • वर्ष के मध्य में प्रेम जीवन के लिए परिस्थितियां अच्छी होंगी। इस समय आप दोनों के सारे गिले शिकवे दूर होने की सम्भावना हैं। यदि आपका रिश्ता नया है तो जल्दबाजी से बचे।
  • यह साल आपके दाम्पत्य जीवन में लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका शादीशुदा जीवन निर्बाध रूप से चलता रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित नज़र आ सकते हैं।

 

स्वास्थ्य जीवन (Health Life)

  • वर्ष 2020 में धनु राशि के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आपको मानसिक बेचैनी परेशान कर सकती है।   
  • इस साल जनवरी मार्च और उसके बाद 20 नवंबर तक का समय आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इस दौरान आप एक दम फिट रहेंगे। यही अच्छी सेहत की वजह से आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी।
  • अगर आप अपनी सेहत को ऐसे ही दुरुस्त बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या और खाने-पीने की आदत में बदलाव करने की आवश्यकता है। इसके लिए आप किसी डाइटीशियन से सलाह ले सकते हैं।


Read what 2020 has in store for your Horoscope:

Aries Horoscope 2020 in Hindi

Taurus Horoscope 2020 in Hindi

Gemini Horoscope 2020 in Hindi

Cancer Horoscope 2020 in Hindi

Leo Horoscope 2020 in Hindi

Virgo Horoscope 2020 in Hindi

Libra Horoscope 2020 in Hindi

Scorpio Horoscope 2020 in Hindi

Sagittarius Horoscope 2020 in Hindi

Capricorn Horoscope 2020 in Hindi

Aquarius Horoscope 2020 in Hindi

Pisces Horoscope 2020 in Hindi



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more