Gemini Horoscope 2020 Yearly in Hindi | Mithun Rashifal 2020 in Hindi | Yearly Horoscope 2020


gemini-rashifal-2020

Gemini Yearly Rashifal 2020

Horoscope 2020

1 min read



वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Horoscope 2020) 

शुभ या अशुभ कैसा होगा आपके लिए वर्ष 2020? यह नया साल क्या आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार या फिर खाली रहेंगे आपके हाथ? इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे वार्षिक राशिफल 2020 में। यहां हम आपको 12 राशियों में से तीसरी राशि मिथुन का सम्पूर्ण राशिफल प्रदान कर रहे है।

 

मिथुन राशि के जातकों की विशेषता (Mithun Rashi Characteristics in Hindi)

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। राशिचक्र में इस राशि का तीसरा स्थान है। इस राशि के जातक शारीरिक रूप से फुर्तीले और हाजिर जवाब होते हैं। इनकी बौद्धिक क्षमता की लोग खूब तारीफ़ करते हैं। इस राशि के जातक धार्मिक और दया भाव वाले होते हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण ये सबसे अलग नजर आते हैं। ये लोग जितने क्रोधी होते है उतना ही धैर्यवान भी होते है। 

 

आर्थिक जीवन (Financial Life)

  • साल 2020 में आपका आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। घर के सदस्यों का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके खर्चों में वृद्धि का कारण बनेगा। 
  • इस वर्ष आपको अपने बेकाबू होते खर्चों को नियंत्रण करने की आवश्यकता है। साल के मध्य में आपको आर्थिक सहायता की जरुरत होगी। 
  • इस समय आपके पिताजी आपको आर्थिक सहायता प्रदान कर सकते है। आपको आमदनी के नए स्रोत किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद द्वारा प्राप्त होंगे।
  • आपके वाहन की देखरेख में धन खर्च होने की सम्भावना है। साल के अंतिम चरण में आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

करियर-व्यापार (Career & Business)

  • साल की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आपकी काबिलियत को बढ़ाएगी। छात्र अपनी पढ़ाई में सफलता प्राप्त करेंगे। फरवरी महीने में आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार शुरू कर सकते हैं। 
  • कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास ऊंचा होगा। इसी मनोबल के कारण आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने में सफल होंगे। व्यापार में कोई समस्या आने पर आपका परिवार आपके सपोर्ट में खड़ा होगा। 
  • कार्य व व्यापार से जुडी छोटी यात्राओं पर जा सकते है। अगस्त महीने में आपके व्यापार की गति थोड़ी सुस्त रहेगी। लेकिन व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी। 
  • अक्टूबर माह में कारोबार में धीमा सुधार होगा। वहीं नवंबर में आपको अपने बॉस से फटकार पड़ने की सम्भावना है। ऐसी कोई भी गलती करने से बचे जिससे आपके ऊपर कोई सवाल उठाए।

 

पारिवारिक जीवन (Family Life)

  • इस साल के शुरुआत में परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में घरवालों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
  • संभावनाएं है कि आप अपने घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं। आपको घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार में भाई-बहनों के बीच प्रेम में वृद्धि होगी। 
  • आपके सामाजिक जीवन में व्यस्तता में बढ़ोतरी होगी। घर के बुजुर्ग सदस्यों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बनेगा। 
  • इस साल आपके ससुराल में किसी तरह का मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है जिसमें आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप घर के छोटे बच्चों को सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

 

प्रेम एवं विवाह (Love & Relationship)

  • वर्ष 2020 में आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। अगर आप नवविवाहित दंपत्ति हैं तो संतान प्राप्ति को लेकर कोई ख़ुशखबरी प्राप्त हो सकती है। यदि आप सिंगल हैं तो किसी की तरफ आप आकर्षित हो सकते है।  
  • इस वर्ष ऑफिस में कोई व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। मार्च में शादीशुदा जीवन में ऊर्जा का नया संचार होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मज़बूती आएगी। 
  • साल के मध्य में प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इस समय आपके दुश्मन आपको बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं। जुलाई के महीने में जीवनसाथी के साथ समय बिताएं उन्हें शिकायतों का अवसर न दें। 
  • यदि आप अविवाहित हैं तो सितंबर के महीने में आपके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। साल के अंतिम महीने प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल हुए है।

 

स्वास्थ्य (Health)

  • सेहत के लिए साल 2020 सामान्य रहेगा। साल के शुरुआती माह में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें क्योंकि आपको इस समय पेट से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। 
  • अपनी मानसिक स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए योग व प्राणायाम करे। इस बात का ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न हो। साल के मध्य में आपकी सेहत में सुधार होगा। 
  • अक्टूबर के महीने में अपने ऊपर आलस हावी ना होने दे। इस दौरान आप शारीरिक थकान भी महसूस कर सकते है। नवंबर-दिसंबर में अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से बचे। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Read what 2020 has in store for your Horoscope:

Aries Horoscope 2020 in Hindi

Taurus Horoscope 2020 in Hindi

Gemini Horoscope 2020 in Hindi

Cancer Horoscope 2020 in Hindi

Leo Horoscope 2020 in Hindi

Virgo Horoscope 2020 in Hindi

Libra Horoscope 2020 in Hindi

Scorpio Horoscope 2020 in Hindi

Sagittarius Horoscope 2020 in Hindi

Capricorn Horoscope 2020 in Hindi

Aquarius Horoscope 2020 in Hindi

Pisces Horoscope 2020 in Hindi



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more