Capricorn Horoscope 2020 Yearly in Hindi | Makar Rashifal 2020 in Hindi | Yearly Horoscope 2020


capricorn-rashifal-2020

Capricorn Yearly Rashifal 2020

Horoscope 2020

1 min read



वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Horoscope 2020) 

शुभ या अशुभ कैसा होगा आपके लिए वर्ष 2020? नया साल क्या आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार या फिर खाली रहेंगे आपके हाथ? इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे वार्षिक राशिफल 2020 में। यहां हम आपको 12 राशियों में से दसवीं राशि मकर का सम्पूर्ण राशिफल प्रदान कर रहे है।

 

मकर राशि के जातकों की विशेषता (Makar Rashi Characteristics in Hindi)

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। राशिचक्र में यह राशि दसवां स्थान रखती है। मकर राशि के व्यक्ति गहरी सोच वाले होते हैं। धन और व्यापार सम्बंधित मामले में इस राशि के जातक काफी सावधान रहते हैं। ये एक साथ कई काम करने में सक्षम होते हैं। लोगों का मनोरंजन करने वाले होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को पूरी तरह से व्यवस्थित रखती हैं। इस राशि के जातक कभी-कभी अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें खुद पर भरोसा नहीं होता है।

 

मकर राशिफल 2020 (Makar Rashifal 2020)

आर्थिक जीवन (Financial Life)

  • वर्ष 2020 मकर राशि के लोगों के लिए चुनौतियों से भरा रहने की सम्भावना है। इस समय आपकी किसी गलती की वजह से धन हानि हो सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए धन बचत की योजना बनानी चाहिए। 
  • वित्तीय संकट से बचने के लिए कोई ऐसा कदम बिल्कुल न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो। आपकी निजी संपत्ति में भी बढ़ोतरी की संभावनाएं है। 
  • कुछ अप्रत्याशित खर्चों को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं, परंतु धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार में होने वाले समारोह में आपका धन ख़र्च हो सकता है।

 

करियर-व्यापार (Career & Business)

  • इस साल मकर राशि वालों को करियर में सामान्य परिणाम मिल सकते है। लेकिन अपनी मेहनत की वजह से आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • इस राशि के जो जातक एमएनसी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष तरक्की प्राप्त होने की सम्भावना हैं। वहीं जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें जून महीने के बाद अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है।
  • इस समय विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार में भी लाभ के अच्छे संकेत प्राप्त हो रहे हैं। आपको साझेदारी के काम में थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस साल आपके सभी अधूरे कार्य पूरे होंगे। 

 

पारिवारिक जीवन (Family Life)

  • वर्ष 2020 के शुरूआती दिनों में ख़ुशहाली बनी रहेगी। घर में ख़ुशहाली का वातावरण बना रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से ख़ुशियां साथ आएंगी। जनवरी में परिवार का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।
  • जुलाई के महीने में परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। इस बीच आपका घर वालों के साथ अच्छा तालमेल भी बनता नज़र आएगा।
  • सितंबर माह में घर पर कोई शुभ या मांगलिक कार्य संपन्न किया जा सकता है। समाज में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। नवंबर में, परिवार से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।

 

प्रेम-विवाह (Love & Relationship)

  • इस नए साल में आपका प्रेम जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आपके अपने लव पार्टनर के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे लेकिन इस बीच साथी को आपकी किसी बात का बुरा भी लग सकता है। 
  • साल भर आपके रिश्ते में प्यार और सकारात्मकता बनी रहेगी। अगर आप लव मैरिज करने के बारे में विचार कर रहें है तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
  • इस समय किसी महिला से दोस्ती करने से पहले आप सोच-विचार कर ले वरना वह आपके और आपके रिश्ते के लिए किसी मुसीबत का कारण बन सकती है। 
  • शादीशुदा लोगों के लिए नया साल मधुरता और प्रेम से भरा होगा। साथ ही, आपको अपने साथी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। 

 

स्वास्थ्य जीवन (Health Life)

  • साल 2020 में स्वास्थ्य जीवन के लिहाज़ से आपको कई मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते है। इस साल आपके प्रयास ये रहने चाहिए कि आलस्य आपके ऊपर हावी न हो पाएं।
  • इस वर्ष आपको कमजोरी, थकान का अहसास होने की सम्भावना है इसलिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देंने की आवश्यकता है। साल के अंतिम महीनों में आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं।
  • आपके लिए अप्रैल माह अतिउत्तम होगा। इस दौरान आपको रोग परेशान नहीं करेंगे। साल का अंतिम चरण आपके लिए कष्टकारी हो सकता है, इस दौरान आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।


Read what 2020 has in store for your Horoscope:

Aries Horoscope 2020 in Hindi

Taurus Horoscope 2020 in Hindi

Gemini Horoscope 2020 in Hindi

Cancer Horoscope 2020 in Hindi

Leo Horoscope 2020 in Hindi

Virgo Horoscope 2020 in Hindi

Libra Horoscope 2020 in Hindi

Scorpio Horoscope 2020 in Hindi

Sagittarius Horoscope 2020 in Hindi

Capricorn Horoscope 2020 in Hindi

Aquarius Horoscope 2020 in Hindi

Pisces Horoscope 2020 in Hindi



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more