Aries Horoscope 2020 Yearly in Hindi | Mesh Rashifal 2020 in Hindi | Yearly Horoscope 2020


aries-rashifal-2020

Aries Yearly Rashifal 2020

Horoscope 2020

1 min read



वार्षिक राशिफल 2020 (Yearly Horoscope 2020) 

शुभ या अशुभ कैसा होगा आपके लिए वर्ष 2020? नया साल क्या आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार या फिर खाली रहेंगे आपके हाथ? इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे वार्षिक राशिफल 2020 में। यहां हम आपको 12 राशियों में से पहली राशि मेष का सम्पूर्ण राशिफल प्रदान कर रहे है।

 

मेष राशि के जातकों की विशेषता (Mesh Rashi Characteristics in Hindi)

मेष राशि वाले लोग स्वतंत्र विचार रखते हैं। आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि वाले जातक स्वभाव से थोड़े गुस्सैल होते हैं। क्रोध व आक्रामकता के कारण आप अपना धैर्य खो देते हैं। इन्हे कार्यों को जवाबदारी से पूरा करना पसंद होता हैं। लोग इनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हैं। पढ़ने के बेहद शौक़ीन रहते है।

 

मेष राशिफल 2020 (Mesh Rashifal 2020 in Hindi)

 

आर्थिक जीवन (Financial Life)

  • वर्ष 2020 की शुरुआत में आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। शेयर बाजार में निवेश आपको फायदा देगा। इस वर्ष आपको जमीन-जायदाद सम्बंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है वरना उसमें धोखा मिल सकता है।
  • मार्च महीने में व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक रहेगी। वहीं अप्रैल में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। जून माह में आमदनी में गिरावट होने की संभावना है।
  • वहीं अगस्त में पुनः परिस्थितियां आपके आर्थिक जीवन को मज़बूती प्रदान करेंगी। वर्ष के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 
  • इस समय आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। इस साल आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

 

करियर-व्यापार (Career & Business)

  • साल 2020 के शुरुआती दिनों में आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने निजी जीवन के लोगों के साथ कम समय व्यतीत करेंगे। 
  • यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं तो आपके लिए साल का शुरुआती चरण शानदार रहेगा। इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी। 
  • कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। मई के महीने में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम का फल मिलेगा। अपने अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे।
  • साल के मध्य में आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की प्रबल संभावना है। इस समय व्यवसाय या कार्य से जुडी यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • अक्टूबर में व्यापार या कार्य के लिए विदेशी कंपनियों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। इस वर्ष के अंत में आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।

 

पारिवारिक जीवन (Family Life)

  • इस वर्ष मित्रों से आत्मीयता बढ़ेगी। आप उनके साथ अपने दुख-दर्द को बांटेंगे। ससुराल की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में सास-बहु के बीच मेलजोल बढ़ेगा। 
  • अगर संतान की शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो वे दूर होंगी। आर्थिक कारणों से परिजनों से रिश्ते में खटास आ सकती है। अप्रैल में आपके परिवार में पूजा-पाठ का कार्यक्रम बन सकता है।
  • जुलाई में संतान की ओर से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान का सही मार्गदर्शन करना आपकी पहली प्राथमिकता होगी। परिजनों के बीच सामंजस्य का भाव बना रहे, इसके लिए आपको पहल करने की आवश्यकता होगी। 
  • इस वर्ष ऐसे लोगों से दूर रहें, जो अपने स्वार्थ को प्राथमिकता देते हों क्योंकि उनसे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

 

प्रेम एवं विवाह (Love & Relationship)

  • इस साल वैवाहिक लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। आपकी भावनाओं को जीवनसाथी समझेगा। साल के मध्य में पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
  • इस समय आपको अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा। बात बिगड़ने पर भी संवाद ना तोड़े क्योंकि जल्दी ही रिश्ते वापस सामान्य हो जाएंगे। 
  • यदि आप किसी से प्रेम करते है तो अगस्त महीने में अपने प्यार का इजहार करेंगे। संभावनाएं है कि साथी की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिल सकता है। 
  • इस वर्ष अगर प्रेम विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं तो सितंबर का महीना अनुकूल है। अक्टूबर में आपका मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है। साल के अंत में साथी के और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

 

स्वास्थ्य (Health Life)

  • स्वास्थ्य के लिहाज़ से वर्ष 2020 मिलाजुला रहेगा। साल की शुरुआत में आपको क्रोध अधिक आ सकता है जिस पर आपको नियंत्रण करना होगा। 
  • साल की शुरुआत में कार्य के अधिक दवाब के चलते आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रहेगा। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है। 
  • मार्च में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जून महीने में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखे। जुलाई में आपको त्वचा रोग परेशान कर सकते है। समय-समय पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read what 2020 has in store for your Horoscope:

Aries Horoscope 2020 in Hindi

Taurus Horoscope 2020 in Hindi

Gemini Horoscope 2020 in Hindi

Cancer Horoscope 2020 in Hindi

Leo Horoscope 2020 in Hindi

Virgo Horoscope 2020 in Hindi

Libra Horoscope 2020 in Hindi

Scorpio Horoscope 2020 in Hindi

Sagittarius Horoscope 2020 in Hindi

Capricorn Horoscope 2020 in Hindi

Aquarius Horoscope 2020 in Hindi

Pisces Horoscope 2020 in Hindi



Trending Articles



Get Detailed Consultation with Acharya Gagan
Discuss regarding all your concerns with Acharyaji over the call and get complete solution for your problem.


100% Secured Payment Methods

Shivology

Associated with Major Courier Partners

Shivology

We provide Spiritual Services Worldwide

Spiritual Services in USA, Canada, UK, Germany, Australia, France & many more